रविवार का मूलांक 3 और भाग्यांक 5 है, उन्नति का अवसर मिल सकता है, व्यर्थ की चिंताओं और मानसिक तनाव से बचें

रविवार, 12 जुलाई का मूलांक 3, भाग्यांक 5, दिन अंक 1, 4, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 1, 4 के साथ अंक 2, 7 की प्रबल मित्र युति और अंक 3 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 5 के साथ विरोधी युति और अंक 5 की अंक 1, 4 के साथ मित्र युति और अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है।

अंक 1- मल्टी नेशनल कंपनी के लोगों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। सरकारी पक्ष की कृपा मिल सकती है। तनाव की अधिकता से बचें।

क्या करें- गणेश चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 2– महिला अधिकारियों की परीक्षा का समय है। महिला के नाम से किया जा रहा काम झटका दे सकता है। व्यर्थ की चिंताओं से बचें।

क्या करें- गाय को गुड़ और रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक– 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 3- काम की योजना बनाएं। यात्रा लाभकारी रह सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक– 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- जोखिम का कारोबार करने से बचें। क्रूड ऑइल के व्यापारियों को झटका लग सकता है। उधार दिए गए धन की वापसी में बाधा आ सकती है।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- प्रशासनिक अधिकारियों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। विदेश में पढ़ रहे विद्यार्थियों को किसी अन्य जगह एडमिशन के मामले में अनुकूलता रह सकती है। मनोरंजन की विशेष योजना बन सकती है।

क्या करें- रसदार मिठाई का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- रेस्टोरेंट और ढाबे वालों को लाभ हो सकता है। खानदानी काम को बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- शिक्षकों को अच्छा अवसर मिल सकता है। मित्रों के कारण काम में लाभ मिल सकता है। पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या रह सकती है।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- मीडिया से जुड़े प्रकाशकों के लिए अवसर मिलने का समय है। पारिवारिक वातावरण सुखद रह सकता है। गले का दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- सुंदरकांड का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- रोजगार के मामले में अनुकूलता रह सकती है। कार्यालय बदलने के लिए अनुकूल समय है। पसलियों के दर्द में राहत मिल सकती है।

क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Sunday, 12 july ank rashifal, 12 july ka rashifal, daily rashifal, ank rashifal, numerology, ank jyotish, ravivar ka rashifal