रविवार, 9 जून को मेष राशि के लोगों के काम की गति धीमी रह सकती है। मिथुन और कुंभ राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा और काम आगे बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। धनु राशि के लोग जीवन में बदलाव करने की कोशिश करते रहें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… कई बातों पर गहराई से विचार करने के बाद आप सही निर्णय तक पहुंच पाएंगे। दिन की शुरुआत में दुविधा हो सकती है इस कारण तकलीफ भी होगी। आपको काम की गति धीमी रखते हुए विचार करके आगे बढ़ना होगा। परिवार के लोगों की चिंता छोड़कर जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा। करियर : काम संबंधी नया टारगेट मिल सकता है, जिसके जरिए काम के लिए डेडीकेशन बढ़ने लगेगा। लव : रिलेशनशिप ठीक रहने के बाद भी लोगों की वजह से चिंता हो सकती है। हेल्थ : सिर दर्द होने की संभावना है। एसिडिटी को नियंत्रण में लाना जरूरी होगा। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 मानसिक रूप से हर एक बात में प्रसन्नता होगी। भागदौड़ को कम करते हुए जीवन का आनंद लेने की कोशिश करें। परिवार या पार्टनर के साथ पिकनिक संबंधी योजना बनेगी। जो आपको आनंद दिला सकती है। अपनी तुलना दूसरों के साथ करने से बचना होगा। व्यक्तिगत बातों में सुधार करना आपके लिए आसान बनेगा। करियर : काम की वजह से दिन की शुरुआत में व्यस्तता रहेगी, लेकिन काम के कारण ही आपको आनंद भी मिलेगा। लव : रिलेशनशिप में सुधार होगा। हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 5 कई प्रयत्न करने के बाद भी काम आगे न बढ़ने से निराशा हो सकती है। बेचैनी और उदासीनता की वजह से दूसरों से कठोर बर्ताव न करें। लोगों से मिल रही प्रशंसा पर ध्यान देते हुए अपने व्यक्तित्व की सकारात्मक बातों को समझने की कोशिश करें। दिन आपके लिए मिश्र फलदायक साबित होगा। जो बातें मन के अनुसार हो रही हैं, उनके लिए प्रसन्नता रखें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है। आलस से खुद को दूर रखना होगा। लव : रिलेशनशिप ठीक होने के बाद भी एक-दूसरे के लिए नाराजगी हो सकती है। हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है। शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1 आपके प्रयत्नों को अपेक्षा के अनुसार सफलता मिल सकती है। पुराना अवसर दोबारा मिलने से आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने से निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा। परिवार के लोगों की राय पर विचार करें। आप जिस प्रकार से आप काम को महत्व देते हैं, वैसे ही अपनी सेहत और व्यक्तिगत बातों को महत्व देना होगा। करियर : मित्रों के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों को एक से अधिक अवसर प्राप्त होंगे। लव : रिलेशनशिप में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा। हेल्थ : सेहत में बदलाव करने के लिए खानपान पर ध्यान देना होगा। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 दूसरों की नकारात्मक बातों का असर आपके स्वभाव पर हो सकता है। यदि आपने निर्णय लिया है तो दूसरों की बातों को नजरअंदाज करते हुए केवल अपने निर्णय पर टिके रहने की कोशिश करते रहें। दूसरों का नजरिया अलग है और इसी वजह से विवाद होने की संभावना है। फिलहाल अपना काम सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करते रहें। करियर : काम की वजह से यात्रा का मौका मिल सकता है, लेकिन इस यात्रा से अपेक्षित लाभ न होने से निराशा होगी। इस काम को पूरा होने में और वक्त लगेगा। लव : पार्टनर के लिए नाराजगी बढ़ सकती है। हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 8 आपके जैसे विचार होंगे, वैसे ही अनुभव प्राप्त होंगे। इस बात का ध्यान रखकर खुद को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। अपनी समस्याओं का जवाब अपने ही प्रयत्न से प्राप्त होने वाला है। व्यक्तिगत जीवन में बड़ा सुधार आएगा। पुरानी समस्या को जड़ से मिटाना आपके लिए संभव हो सकता है। करियर : काम समय पर पूरा होने से नए काम पर ध्यान दिया जाएगा। लव : पार्टनर और परिवार के करीब महसूस होगा। हेल्थ : पैर दर्द की समस्या हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 7 परिवार के खिलाफ जाकर निर्णय लेने की गलती न करें। जिन बातों से संबंधित चिंता है, उसे दूर करने का रास्ता मिलेगा। लालच से बचना होगा। सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी। अपनी संगत को बार-बार परखना आपके लिए आवश्यक होगा। वर्ना नकारात्मक लोगों की संगत का असर आपके विचारों पर होगा। करियर : अपने काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। लव : पार्टनर से कमिटमेंट मिलने में वक्त लगेगा। हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से थोड़ी चिंता हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 6 काम में एकाग्रता बरकरार रखें। परिवार के लोगों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाना होगा। दूसरों की समस्या को सुलझाने की कोशिश सोच-समझकर ही करें। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद करते रहें, लेकिन इस बात के कारण अपना काम नजरअंदाज न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। करियर : महिलाओं को महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं, इन अवसरों से करियर में बड़ी प्रगति मिल सकती है। लव : पार्टनर के लिए सौम्य व्यवहार रखना होगा। हेल्थ : बढ़ते वजन की वजह से सेहत खराब हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 3 व्यक्तिगत बातों को गंभीरता से लेते हुए अपने जीवन में बदलाव करने की कोशिश करते रहें। बड़ा निवेश करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। दूसरों की मदद करने में सावधानी रखें। दूसरों के विचारों को ठीक से समझना होगा। सतर्कता रखें। करियर : अधिकारियों से मिली सूचनाओं को नजरअंदाज न करें। लव : पार्टनर की मदद करने से पहले उनकी जरूरतों को ठीक से समझें। हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 3 समय कठिन नहीं है, लेकिन तनाव होने से हर एक काम में नाराजगी महसूस होती रहेगी। अपने विचारों में बदलाव करते हुए सोच को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। मेडिटेशन या आध्यात्मिक बातों का सहारा लेंगे तो जीवन में शांति आ सकती है। जीवन में सफलता हासिल करने में ज्यादा वक्त लग सकता है। करियर : अपने काम के साथ नए स्किल्स को बढ़ाने पर ध्यान दें। एक से अधिक जिम्मेदारी निभाने की जरूरत पड़ सकती है। लव : पार्टनर और आप मिलकर हर एक समस्या का समाधान ढूंढने में सफल होंगे। हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। ये समस्या बड़ी होने की संभावना बन रही है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 4 भावनात्मक रूप से जो बातें तकलीफ का कारण बन रही हैं, उनसे छुटकारा प्राप्त होगा। नकारात्मक विचार भी दूर होंगे। जीवन में आगे बढ़ना आपके लिए आसान बनेगा। पैसों से संबंधित समस्या दूर करने के लिए धीरे-धीरे प्रयत्न करने की जरूरत है। अचानक से बड़ी रिस्क न ली जाए, इस बात का ध्यान रखना होगा। करियर : जिस व्यक्ति के साथ आप काम करना चाहते हैं, उस व्यक्ति की सही परख करें। लव : रिलेशनशिप के कारण जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। हेल्थ : आराम न करने से सेहत बिगड़ने की संभावना है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 9 दूसरों के लिए आपके विचार और निर्णय को समझना कठिन रहेगा। इसलिए अकेले ही काम करने की कोशिश करते रहें। लोगों से साथ मिलता है तो उसे स्वीकार जरूर करें। लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको संयम रखना होगा। प्रगति की गति धीमी रहेगी, लेकिन आप आगे बढ़ रहे हैं, प्रयत्न जारी रखें। करियर : काम संबंधी बड़ा अवसर परिचित व्यक्ति से मिल सकता है। लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने से अकेलापन दूर होगा। हेल्थ : सेहत संबंधित किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9