26 जुलाई, रविवार को तिथि और नक्षत्र से मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। जिसके प्रभाव से नए कामों की योजनाएं बनेंगी। बड़े लोगों से मदद भी मिल सकती है। कुछ लोगों को रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए आज के सितारे शुभ है। इसके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इस तरह 12 में से 6 राशि वाले लोगों के लिए छुट्टी का दिन अच्छा रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव – आज मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म व अध्यात्म से जुड़े कार्यों के प्रति आपका रुझान आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।
नेगेटिव – आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें। किसी नजदीकी मित्र से वाद-विवाद होने की संभावना है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। तथा भाइयों के साथ भी संबंध खराब ना होने दें।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत व कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। आज कहीं इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। नौकरी पेशा व्यक्ति अभी जैसी परिस्थितियां चल रही है, उन्हें स्वीकार करें।
लव – पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। संतान के क्रियाकलाप व दोस्तों की संगति आदि को नजरअंदाज ना करें।
स्वास्थ्य – शरीर में सुस्ती और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6
वृष – पॉजिटिव – आज का दिन आराम और आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यक्रमों में व्यतीत होगा। साथ ही किसी धार्मिक स्थान पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल होगा।
नेगेटिव – आलस की वजह से कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय ध्यान पूर्वक लें। किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। कृपया अपने गुस्से पर काबू रखें।
व्यवसाय – व्यवसायिक क्षेत्र में जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि आज आपको कोई भी नया निर्णय लेने में दिक्कत होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति समर्पित रहें। जल्द ही उन्हें कुछ उपलब्धियां मिलने की संभावना है।
लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य – सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी परेशानी महसूस होगी। गरिष्ठ व भारी खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9
मिथुन – पॉजिटिव – आज आप अपने अंदर बहुत अधिक उर्जा व प्रफुल्लता महसूस करेंगे। घर तथा व्यवसाय संबंधी कुछ नई नीतियों पर विचार होगा। और घर के रख-रखाव, सुख-सुविधाओं संबंधी चीजों में खर्च करने की योजनाएं बनेगी।
नेगेटिव – परंतु साथ ही घर में किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। जिसे सुलझाने में आपको ही मेहनत करनी पड़ेगी। खर्चों की अधिकता के कारण बजट बिगड़ने की संभावना है, इसका ध्यान रखें।
व्यवसाय – व्यवसायिक क्षेत्र में सभी प्रकार के निर्णय स्वयं ही लें। सहयोगी और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करें। साथ ही लाभ के स्रोतों में कुछ कमीं रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव – पति-पत्नी में किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा, इसलिए शांति बनाकर रखें।
स्वास्थ्य – घुटनों व जोड़ों के दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है। व्यायाम और खानपान का अधिक ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5
कर्क – पॉजिटिव – आज सारा दिन बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा। कुछ लाभदायक यात्राएं संपन्न होंगी सामाजिक कार्य में भी समय व्यतीत होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।
नेगेटिव – भाइयों के साथ किसी तरह का वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। और दूसरों की वजह से धन हानि भी संभव है। इसलिए थोड़ा सावधान रहे। और अहम की भावना ना आने दे। इसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में मार्केटिंग संबंधी कार्यों व अपने संपर्क सूत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत को अभी स्थगित रखें।
लव – पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती है। परिस्थितियां अनुकूल बनाने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य – गैस व अफारा जैसी परेशानी के कारण पेट में दर्द की समस्या रहेगी। खानपान, व्यायाम का अधिक ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8
सिंह – पॉजिटिव – आज आपके अधिकतर काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। जिससे आप अपनी आध्यात्मिक उन्नति व धर्म-कर्म के मामलों में और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आर्थिक गतिविधियों में भी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेगी।
नेगेटिव – विद्यार्थी अपने कैरियर संबंधी विषयों के चुनाव को लेकर चिंतित रहेंगे। इसलिए उन्हें उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति को लेकर अस्पताल आदि के चक्कर भी लग सकते हैं।
व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। भाई या नजदीकी मित्रों का सहयोग आप को तनावमुक्त रखेगा। लाभ के स्रोतों में भी बढ़ोतरी होगी।
लव – जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। घर-परिवार तथा उनका ध्यान रखने में आपका काफी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य – वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी तरह की चोट लगने की संभावना लग रही है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या – पॉजिटिव – आज का दिन भावुकता से परिपूर्ण रहेगा। भाग्य आपके पक्ष में है तथा आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बना रहा है। इसका भरपूर सदुपयोग करें। विद्यार्थियों का शिक्षा और कैरियर के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव – परंतु आज मानसिक स्थिति कुछ डामाडोल रहेगी। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। घर के मामले में भी ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। क्योंकि इसकी वजह से सदस्यों को परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। चल रहे कार्यों में ही अपना ध्यान लगाएं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम नहीं है। अपनी कार्यप्रणाली संबंधी योजनाओं को भी गुप्त ही रखें।
लव – जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। क्योंकि आपके संबंधों में तनाव आने से उसका नकारात्मक प्रभाव परिवार पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7
तुला – पॉजिटिव – घर में अनुशासन बनाकर रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चलने से शांति भरा माहौल रहेगा। प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
नेगेटिव – बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश ना लगाएं। इससे उनके अंदर और अधिक निराशा जैसी भावना आ जाएगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपने घर-परिवार पर अधिक ध्यान दें।
व्यवसाय – आयात-निर्यात से संबंधित कामों में कोई महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकता है। साथ ही किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का भी सहयोग मिलेगा। घर के अनुभवी सदस्य का कोई निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु विवाहेत्तर संबंध से दूरियां बनाकर रखें। इसकी वजह से घर मे कलह होने की आशंका है।
स्वास्थ्य – थकान व अनिद्रा जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। इसलिए आज भरपूर आराम लेने की आवश्यकता है। साथ ही अपना खानपान भी व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक – पॉजिटिव – किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। तथा रिश्तेदारों से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
नेगेटिव – घर की किसी समस्या को लेकर बहुत अधिक गुस्सा करने से बचें। क्योंकि इसकी वजह से परिस्थितियां और खराब ही होंगी और कोई हल भी नहीं निकलेगा। साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों को भी अपमान महसूस होगा।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। साथ ही प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता बनाकर रखना आवश्यक है।
लव – वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखने में मेहनत करने की जरूरत है।
स्वास्थ्य – पेट संबंधी किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। गर्मी से अपना बचाव करें। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4
धनु – पॉजिटिव – बृहस्पति का धनु राशि में प्रवेश आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि कर रहा है। साथ ही आपको समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा भी मिल रही है। अपनी इन उपलब्धियों का भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव – आज आर्थिक गतिविधियां कुछ मंद रहेगी। विद्यार्थी अपने मनोबल में कुछ कमीं महसूस करेंगे। इसके लिए उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से काउंसलिंग लेने की आवश्यकता है।
व्यवसाय – साझेदारी से जुड़े व्यवसायों में कुछ नोक-झोंक होने की आशंका लग रही है। परंतु जरा सी समझदारी से काम लेने से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। पार्टनर के निर्णय को सर्वोपरि रखें।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। साथ ही प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर व मधुमेह से प्रभावित व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें। उचित समय पर दवाइयां लेते रहे।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2
मकर – पॉजिटिव – किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाना आपके व्यवहार में शामिल है। साथ ही आप अपने प्रत्येक कार्य को अनुशासन प्रिय और सुचारू रूप से करने में विश्वास रखते हैं। बच्चों की तरफ से अनमोल परिणाम मिलने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
नेगेटिव – आज भाग्य संबंधी कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु यह समय भी निकल जाएगा इसलिए फिक्र ना करें। इस समय आय के स्रोतों में भी कमीं आएगी। किसी भी गुरु समान व्यक्ति का अपमान ना करें।
व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत् चलती रहेगी। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी उत्पादन में कुछ कमीं आ सकती है। इसलिए जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
लव – जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इसलिए अपने किसी भी कार्य में उनकी सलाह अवश्य लें।
स्वास्थ्य – एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत की आशंका बनी हुई है। बदलते मौसम से अपना पूरा बचाव करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3
कुम्भ – पॉजिटिव – आज सारा दिन घर-परिवार के बच्चों के साथ आमोद-प्रमोद और मनोरंजन में व्यतीत होगा। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप अपनी बुद्धि बल और व्यवहारिक दृष्टिकोण द्वारा घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव – परंतु कभी-कभी आपका गुस्सा और जिद्दी स्वभाव नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि परिवारिक सदस्य इसे नजरअंदाज कर देंगे। परंतु फिर भी अपनी इन कमियों पर कंट्रोल रखें।
व्यवसाय – पारिवारिक व्यवसाय में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक से ही कई खर्चे आ सकते हैं। साथ ही नुकसान की भी संभावना दिख रही है। काम को करने से पहले पूरी रूपरेखा तैयार कर लें।
लव – घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पति-पत्नी को अपने संबंधों को भी समय देने की आवश्यकता है। इसलिए एक दूसरे के लिए भी समय अवश्य निकालें।
स्वास्थ्य – कभी-कभी कुछ डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। मेडिटेशन और योग पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1
मीन – पॉजिटिव – आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रहा है। आपकी उर्जा और कार्य क्षमता द्वारा आपको नई उपलब्धियां प्राप्त हांेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भी संबंधों में बहुत अधिक मधुरता आएगी।
नेगेटिव – आय के स्रोतों में कटौती होने से कभी-कभी आपको अपनी कार्य क्षमता में कमी महसूस होगी। परंतु आप अपने नजदीकी लोगों से विचार विमर्श करें। आपकी समस्याओं का समाधान अवश्य ही निकलेगा।
व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियों की कार्यप्रणाली पर दोबारा से विचार करने की आवश्यकता है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मार्केट में मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ रहा है।
लव – कभी-कभी अपने मनोबल में कमीं महसूस करेंगे। प्रकृति व हरियाली के बीच समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। फिर भी अपने खानपान और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4