राजधानी में 89 दिन बाद 24 घंटे में रिकॉर्ड सर्वाधिक 4039 नए मामले, 20 की मौत

राजधानी में कोरोना संक्रमण लगातार बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली में अब तक के एक दिन के रिकॉर्ड सर्वाधिक 4039 नए मामले आए है। इससे पहले 23 जून को एक दिन में सबसे अधिक 3947 नए मामले आए थे। दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 2623 मरीज ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हुए है।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 2 लाख 1 हजार 174 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 1 लाख 72 हजार 763 मरीज ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके है। अब तक 4638 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। अभी दिल्ली में कोरोना के 23 हजार 773 एक्टिव केस है। इनमें से 12 हजार 518 मरीज होम आइसोलेशन में है।
दिल्ली में अब तक 19 लाख 3 हजार 780 लोगों की कोरोना सैंपल की जांच की गई। पिछले 24 घंटे में 54 हजार 517 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इनमें 11 हजार 101 लोगों की आरटी-पीसीआर और 43 हजार 416 लोगों की रैपिड एंटिजन टेस्ट से जांच की गई। अब तक दिल्ली में 1226 एक्टिव कंटेंनमेंट जोन बनाए गए है।

विधानसभा सत्र में भाग लेने सदस्यों को करानी होगी कोरोना जांच, रिपोर्ट से ही मिलेगा प्रवेश
दिल्ली विधानसभा के सभी सदस्यों को 14 सितंबर को आयोजित होने वाले एक दिवसीय सत्र में भाग लेने के लिए कोरोना जांच अनिवार्य होगा। इसकी रिपोर्ट देखकर ही सदस्यों को सत्र में भाग लेने की अनुमति मिलेगी। दिल्ली विधानसभा की तरफ से के बुधवार को जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि सभी सदस्यों को विधानसभा सत्र के 48 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा।

इसमें सदस्यों को अपने स्तर पर जांच कराने को कहा गया है। इसके अलावा सदस्य अपने आधार कार्ड के साथ 11 सितंबर को विधानसभा परिसर में पहुंचकर सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच कोरोना जांच करा सकते है। विधानसभा सत्र 14 सितंबर को 2 बजे से शुरू होगा और शाम तक चलेगा। विधानसभा परिसर में सदस्यों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। फेस मास्क के साथ अपनी पहचान के लिए सदस्यों को अपना आइडेंटी कार्ड भी पहनना होगा।

देश में मौतें 75 हजार के करीब, अब तक 44,52,305 संक्रमित
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 44.5 लाख के पार हो गया है। 24 घंटे में 96,625 नए मरीज मिले। हालांकि ये आंकड़ा एक दिन पहले मिले एक लाख से ज्यादा मरीजों से कम है। बुधवार को 1,107 मौतों के साथ मृतक संख्या 75 हजार के करीब पहुंच गई। अब देश में 74,935 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं।

मृत्युदर 1.68त्न है। अच्छी बात ये है कि 24 घंटे में 71,870 लोग ठीक भी हुए। इन्हें मिलाकर अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 34 लाख पार हो गया। अब 34.57 लाख लोग ठीक हुए और रिकवरी रेट 77.67त्न हो गया। वहीं महाराष्ट्र में 23,816 नए मरीज मिले, जो किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। अब राज्य में 9,67,349 मरीज हैं।

  • पंजाब सरकार ने लॉकडाउन में छूट देने का फैसला लिया है। इसके मुताबिक अब राज्य में शनिवार को सारी दुकानें, बाजार खुल सकेंगे। केवल रविवार को बंदी रहेगी।
  • शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा ने जिले में संक्रमण के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात मानी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

4039 new cases, 20 deaths in 24 hours in the capital after 89 days