राजस्थान- अजमेर में लोग बहे, 6 जिलों के स्कूल बंद:4 दिन में 23 की मौत; यूपी के काशी में 30 हजार घर डेंजर जोन में

राजस्थान में बारिश के चलते अजमेर में आनासागर चौपाटी इलाके में झील उफान पर आ गई। आसपास के इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। दरगाह बाजार इलाके में शुक्रवार की रात सड़क और गलियों में पानी भरने से कई लोग बह गए। वहीं टोंक में तेज बारिश के बाद तालाब का बांध टूट गया। मौसम को देखते हुए शनिवार को कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, बूंदी और राजसमंद में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की गई है। नागौर के प्राइवेट स्कूलों में छुट्‌टी है। मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से शनिवार को ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना समेत 16 जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। शिवपुरी में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा मुरैना, श्योपुर समेत 14 जिलों में शनिवार को 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी नदी-नाले उफान पर हैं। काशी में गंगा के साथ वरुणा नदी में बाढ़ आ गई है। इसके किनारे डेंजर जोन में आने वाले करीब 30 हजार घरों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ का पानी आने से पहले ही लोगों ने पलायन की तैयारी शुरू दी है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… बीते दिन राज्यों में हुई बारिश के आंकड़े… बीते दिन देश के बड़े शहरों में हुई बारिश के आंकड़े… देशभर में बारिश-बाढ़ की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…