मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान, MP-UP, पंजाब-हरियाणा समेत देश के 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में पिछले 7 दिन से तेज गर्मी और हीटवेव जारी है। शुक्रवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 49.4°C पहुंच गया। श्रीगंगानगर में 14 जून की तारीख तक सबसे ज्यादा तापमान 1935 में 50°C पहुंचा था। शहर में आज भी तेज गर्मी का रेड अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी जारी है। सिरसा में पारा 47.6°C रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 44.6°C रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44°C दर्ज किया गया। दिल्ली में आज आंधी चलने की संभावना जताई गई है हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन हीटवेव की संभावना जताई है। 16 जून से तेज बारिश हो सकती है। राज्य में मानसून तय तारीख 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। मानसून के 25 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में पहुंचने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक 22-23 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून तक केरल में दस्तक देता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें…