देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में आज तेज गर्म का मौसम बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीटवेव की आशंका जताई है। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने मुंबई में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, केरल में भी तेज बारिश के आसार है। IMD ने इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले 72 घंटे तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी कल कुल्लू, मंडी और सोलन जिले में यलो अलर्ट है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल तक केरल, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 6-7 दिनों में 2-4°C तापमान बढ़ेगा। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों के तापमान में अगले कुछ दिन बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा तापमान
राजधानी में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। IMD के अनुसार, इस बार अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा लू पड़ सकती है। प्रमुख राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ें… राजस्थान: 4 दिन हीटवेव की चपेट में होगा आधा प्रदेश, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है गर्मी का पारा, अलर्ट जारी राजस्थान में आज से गर्मी तेज होने लगेगी। अगले तीन-चार दिन राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में हीटवेव चलने और तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए आज दो जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। जो 8 अप्रैल तक जारी रहेगी। 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में इस दौरान पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… सीजन में पहली बार एमपी में लू का अलर्ट; 7-8 अप्रैल को उज्जैन-ग्वालियर में हीट वेव चलेगी गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार को दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव रहा। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहे। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः 8 अप्रैल से बदलेगा मौसम, पड़ेंगी बौछारें, 9 -10 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश के आसार छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 और 10 अप्रैल के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं आज मौसम ड्राई रहेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ें… UP में 24 घंटे में 38 डिग्री के पार पहुंचा तापमान; कानपुर सबसे गर्म, रात में भी गर्मी उत्तर प्रदेश के कानपुर में अगले 3 दिनों तक तापमान 40 के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कानपुर सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पारा 2 डिग्री चढ़कर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में तापमान सामान्य से 2.8°C ज्यादा:पटियाला सबसे गर्म; कल से लू चलेगी, 9 अप्रैल से बारिश के आसार पंजाब में पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कल से पंजाब में लू को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट:11 जिलों में बढ़ेगा तापमान, सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा तापमान हरियाणा में अब मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते तापमान के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 11 जिलों में गर्मी बढ़ेगी। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में आज से हीटवेव का यलो अलर्ट:3 जिलों में 72 घंटे परेशान करेगी लू, 8 से बारिश के आसार हिमाचल प्रदेश में अगले 72 घंटे तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी कल कुल्लू, मंडी और सोलन जिले में यलो अलर्ट है, जबकि परसों कांगड़ा जिले में भी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस सीजन में पहली बार लू को लेकर अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हीटवेव से 8 से 10 अप्रैल को राहत मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…