राजस्थान, UP-बिहार में हीट वेव का अलर्ट:MP सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश; मानसून आने में 12 दिन बाकी

देश के 20 राज्यों में आज गुरुवार को बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। महाराष्ट्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हीट वेव (लू) चलने के आसार हैं। बिहार के 23 और UP के 19 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रोहतास जिला 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को बंगाल की खाड़ी पहुंच गया। यह 27 मई को केरल में दस्तक देगा। यानी मानसून आने में 12 दिन बचे हैं। मानसून ने मंगलवार को निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दी थी। हर साल 22 मई के आसपास अंडमान में प्रवेश करने वाला मानसून इस साल नौ दिन पहले आया है। अगले 2 दिनों का मौसम अपडेट राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: 2 दिन बाद फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, आज लू चलेगी, उदयपुर-कोटा समेत 4 जिलों में हुई बरसात मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 3 दिन (15,16 और 17 मई) को श्रीगंगानगर और बीकानेर में हीट वेव (लू) चलेगी। 17 मई को एक बार फिर से जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभाग के 12 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 18 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन समेत 27 जिलों में आज बदला रहेगा मौसम मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 18 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 27 जिलों में गुरुवार को तेज आंधी चल सकती है। वहीं, बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई के बाद गर्मी बढ़ेगी। हालांकि, मई के आखिरी सप्ताह में फिर से मौसम बदलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 23 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 7 शहरों में बारिश के आसार, 16 मई तक रहेगा हॉट-डे बिहार के 23 जिलों में गुरुवार के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 मई तक हॉट डे के हालात बने रहेंगे। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 7 जिलों सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और सुपौल में बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट:अगले दो दिनों में 44°C पार पहुंचेगा तापमान, 16 के बाद तराई क्षेत्रों में बदलेगा मौसम यूपी में अब गर्मी और हीट वेव का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिनों में कई जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: आज साफ रहेगा मौसम, कल से 3 दिन तक बारिश के आसार, प्रदेश में सबसे गर्म रहा भिवानी-मेवात हरियाणा में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (गुरुवार) को मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इसके बाद तीन दिन लगातार मौसम परिवर्तनशील रहेगा। साथ ही 16-18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज एवं चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: पांच दिन सताएगी गर्मी, 8 शहरों में पारा 35 डिग्री पार, 19 मई को फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। बीते 24 घंटे के दौरान भी कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। इससे मई में पहली बार पहाड़ों पर गर्मी का एहसास हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…