रामनवमी आज, 2 मिनट में देखें पूरी रामायण:वनवास से लेकर रामराज्य तक जानिए रामकथा में कब क्या हुआ?

आज (6 अप्रैल) राम जन्मोत्सव यानी राम नवमी है। त्रेतायुग में राजा दशरथ ने संतान पाने की कामना से पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। इस यज्ञ की वजह से चैत्र शुक्ल नवमी पर राम राजा दशरथ के पुत्र के रूप में प्रकट हुए। राम भगवान विष्णु के अवतार हैं। राम नवमी पर रामायण का पाठ करने की परंपरा है। पूरी रामायण का पाठ करना समय अभाव के कारण अधिकतर लोगों के लिए संभव नहीं है, ऐसे में जो लोग रामायण पाठ करना चाहते हैं, वे एक श्लोकी रामायण का पाठ करके भी पूरी रामायण के पाठ का पुण्य कमा सकते हैं। एक श्लोकी रामायण आदौ रामतपोवनादि गमनं हत्वा मृगं कांचनम्। वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीवसम्भाषणम्।। बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनम्। पश्चाद्रावण कुम्भकर्णहननं एतद्धि रामायणम्।। इस श्लोक के अनुसार पढ़िए पूरी रामकथा… स्केच- संदीप पाल, ग्राफिक्स – कुणाल शर्मा