रायबरेली (उ. प्र.)
एस एस डी पब्लिक स्कूल कृष्णानगर लखनऊ में 15 जून को अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद के संयोजन एवं आर्या पब्लिकेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम दर्पण काव्य एवं स्मृति सम्मान 2025 के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में काशी हिंदी विद्यापीठ बनारस के कुल सचिव इंद्रजीत ‘निर्भीक’ एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सार्थक वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ के संस्थापक डॉ अश्विनी जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से भारत सरकार की संचार क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रम आईटीआई लिमिटेड रायबरेली में स. इंजीनियर पद पर कार्यरत कवि, साहित्यकार डॉ0 राम लखन वर्मा जी को उनकी दीर्घ साहित्य सेवा, समाज सेवा संचार सेवा के क्षेत्र में महनीय एवं उत्कृष्ट कार्य, लगन और परिश्रम को ध्यान में रखते हुए इनको विद्यावाचस्पति मानद विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

आपको बताते चले इससे पहले भी इनको महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान रायबरेली द्वारा विद्यावाचस्पति मानद (डॉक्टरेट) उपाधि, विद्या भाष्कर, विमला ज्ञान’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भारत गौरव रत्न सम्मान 2024, साहित्य गौरव सम्मान, भारतीय हिन्दू रत्न सम्मान, कैसरगंज बहराइच द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, राष्ट्रीय पुस्तक मेला लखनऊ में ‘छंद मकरन्द’, निराला स्मृति सम्मान, नवयुग प्रतिभा सम्मान, भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम अवार्ड 2024, विश्व रत्न सम्मान के अलावा और कई सम्मान प्राप्त किये हैं साथ ही पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त कर योग- प्रणायाम का प्रशिक्षण देकर मनकापुर सहित पूरे गोंडा जनपद में योग-प्रणायाम का अभ्यास कराकर व जानकारी देकर हजारों लोगों को स्वस्थ बनाया।

यह रायबरेली जनपद इनकी जन्मभूमि रही इन्होंने राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या-फैजाबाद से समाज शास्त्र से परास्नातक की डिग्री हासिल की है। इनका सफर अभी अनवरत रूप से जारी है।