हरिद्वार-उत्तराखंड
12 जुलाई 2025 को श्री हरिगंगा धाम,भूपतवाला, हरिद्वार में “कहानिका हिंदी पत्रिका” द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सह विद्या वाचस्पति मानद उपाधि का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ महानगर निगम हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर एवं द्विप प्रज्वलित कर किया गया। महापौर की अध्यक्षता में कुलसचिव काशी हिंदी विद्या पीठ की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें देशभर के आए हुए कवियों और कवयित्रियों ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया। देवों की नगरी हरिद्वार में कविताओं, गीतों, ग़ज़लों मुक्तकों, दोहों की ऐसी गंगधारा धारा प्रवाहित हुई कि दर्शक भाव विभोर हो गए। श्रोता अंत तक काव्य-धारा में प्रवाहित होते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वाह-वाह करते रहे। विद्यावाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित डॉ राम लखन वर्मा इंजी. कवि एवं मीडिया प्रभारी को उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए काशी हिंदी विद्या पीठ वाराणसी के कुल सचिव कवि इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’, उप कुल सचिव डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ‘निर्भय’ एवं आचार्य डॉ श्याम कुँवर भारती द्वारा संयुक रूप से विद्या-सागर सम्मान से सम्मानित किया गया। श्रीमती किरण जैसल महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि देवों की नगरी हरिद्वार में यह आयोजन हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार और कवियों के सम्मान हेतु अत्यंत ही सराहनीय है। ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ ओमप्रकाश पाण्डेय ‘निर्भय’ उप कुलाधिपति, काशी हिन्दी विद्या पीठ वाराणसी ने कहा कि हमें देश भर के प्रतिष्ठित और अनुभवी कवियों, रचनाकारों को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान देने में अपार प्रसन्नता हो रही है।

काशी हिंदी विद्यापीठ के कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी ने कहा_ विद्या पीठ पूरे देश भर में योग्य हिन्दी साहित्य की सेवा करने वाले साहित्यकारों को लगातार सम्मानित कर उन्हें उत्साहित करने और उचित मान- सम्मान देने का कार्य करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति ढोरी, बोकारो झारखण्ड द्वारा संचालित “कहानिका हिंदी पत्रिका” बेहद प्रशंसनीय और सराहनीय कार्य कर रही है। देश के सभी राज्यों के साहित्यकारों का चयन कर उन्हें यह सम्मान प्रदान रही है।
कहानिका के प्रधान संपादक सह महासचिव डॉ श्याम कुंवर भारती ने कहा कि कहानिका के माध्यम से संस्था हिंदी और साहित्यकारों के विकास, प्रचार-प्रसार हेतु लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन कवि सम्मेलनों का आयोजन,पत्रिका को ई-मैगजीन और हार्ड कॉपी के रूप में प्रकाशित कर रही है।

संपादक रजनी प्रभा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था हिन्दी साहित्य की सेवा करने की कड़ी में अगला आयोजन अगस्त 25 में नेपाल और अप्रैल 2026 में दुबई में भव्य अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। जिसमे कई साहित्यिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित कर प्रतिभागियों को उचित राशि और सम्मान देकर पुरस्कृत भी करेगी। श्रीमती किरण जैसल की अध्यक्षता में डॉ श्याम कुंवर भारती की भोजपुरी पूर्णिका “झूठ के हांडी” और हिंदी उपन्यास “दामिनी का दम” तथा पंडित प्रेम दास वैरागी जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा लिखित पुस्तक “मोदी का मैजिक” पुस्तकों का विमोचन किया गया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ पंडित प्रेम दास बैरागी, चंद्रकांत मिश्रा और डॉ राम लखन वर्मा कवि एवं मीडिया प्रभारी ने संयुक्त रूप से स्वस्ति और शांति पाठ द्वारा किया गया।

सरस्वती वंदना से श्रीमती प्रियंका भट्ट, गणेश वंदना श्रीमती रश्मि पैन्यूली जी और गढ़वाली में विशम्भरी भट्ट जी, देवी गीत, शिवभजन डॉ श्याम कुंवर भारती और स्वागत गीत श्रीमती सविता रतूड़ी एवं विशंभरी भट्ट ने किया। संचालन श्रीमती सारिका कालरा-हरिद्वार एवं मंच संचालन डॉ प्रतिभा प्रकाश-पंजाब द्वारा किया गया ।

इस कवि सम्मेलन में जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उन सभी साहित्यकारों को कहानिका हिंदी पत्रिका द्वारा काव्य-रत्न सम्मान तथा काशी हिंदी विद्या पीठ वाराणरसी द्वारा विद्या वाचस्पति मानद विशेष सम्मान प्रदान किया गया उसमें प्रमुख रूप से ऋषिकेश के आचार्य संतोष व्यास, प्रियंका भट्ट, रश्मि पैन्यूली गिरजा, विशम्भरी भट्ट, सविता रतूड़ी, ऋषि नंदिनी, पंडित प्रेमदास वैरागी जबलपुर एमपी, जमशेदपुर झारखंड, अरविंद कुमारी, निवेदिता श्रीवास्तव, सविता सिंह मीरा, मनीष तायवाड़े भुवनेश्वर उड़ीसा, शैलजा रोला बैंगलोर, डॉ आचार्य रमाकांत बलिया यूपी, शशि सिंह शाहगंज यूपी,चंद्रकांत मिश्रा प्रयागराज, शिखा गोस्वामी निहारिका मुंगेली छत्तीसगढ़, रजनी प्रभा पटना बिहार, डॉ प्रतिभा प्रकाश पंजाब, डॉ नीलू शुक्ला समीर भोपाल एमपी, डॉ विकाश कुमार गुजरात और कवि एवं मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा रायबरेली यूपी को प्रमुख रूप से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं अतिथियों का स्वागत सारिका कालरा हरिद्वार ने किया।