राहुल आज अहमदाबाद में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे:मोरबी-राजकोट हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे; अहमदाबाद में कड़े सुरक्षा इंतजाम

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे पर हैं। वह सुबह 11 बजे दिल्ली से अहमदाबाद के लिए निकले। राहुल यहां 1 बजे पहुंचेंगे। फिर दोपहर 2:30 बजे राजकोट गेम जोन हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल ही में उन्होंने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दी थी कि कांग्रेस अगले गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराएगी। प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने बताया कि राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे, जहां कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे। वे अहमदाबाद में डेढ़ से दो घंटे तक रहेंगे। झड़प में घायल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे संसद में हिंदू धर्म पर बयान देने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। झड़प में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए थे। राहुल गांधी इन कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद हमने राहुल गांधी से गुजरात आने की अपील की थी। इससे पूरी पार्टी में मजबूत संदेश जाएगा और कार्यकर्ताओं को भरोसा मिलेगा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में शीर्ष नेतृत्व उनके साथ है। पीड़ितों के परिवार को लाया जाएगा अहमदाबाद पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस गुजरात में राजकोट गेमिंग जोन में 33 और मोरबी में मच्छू नदी पर सस्पेंशन ब्रिज गिरने की घटना में जान गंवाने वाले 141 लोगों की मौत के लिए न्याय की मांग कर रही है। इसीलिए राहुल गांधी को मृतकों के परिजनों से मुलाकात करवाई जा रही है। कांग्रेसी नेताओं ने इन परिवारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवारों को अहमदाबाद लाने की व्यवस्था की गई है। जगन्नाथ मंदिर में रथ की पूजा करेंगे
हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के एक दिन पहले गुजरात कांग्रेस के नेता रथ की पूजा करते हैं। रथयात्रा रविवार यानी कि 7 जुलाई को निकलेगी। शनिवार को राहुल गांधी गुजरात में हैं। इसलिए वे रथ की पूजा करने जगन्नाथ मंदिर भी जाएंगे। ये खबरे भी पढ़ें… राहुल गांधी का संसद में 90 मिनट का भाषण:हिंदू, अग्निवीर समेत 20 मुद्दों पर बोले संसद सत्र के छठे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में 13 घंटे चर्चा हुई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्यवाही मध्यरात्रि 12 बजे तक चली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार और भाजपा को 20 से ज्यादा मुद्दों पर घेरा। पूरी खबर पढ़ें… भाषण के हिस्से हटाने पर राहुल की स्पीकर को चिट्‌ठी:बोले- मेरे भाषण में कुछ गलत नहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा के अपने भाषण के 5 से ज्यादा हिस्से सदन की कार्यवाही से हटाने को लेकर मंगलवार को स्पीकर को चिट्ठी लिखी। राहुल ने 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पहला भाषण दिया। पूरी खबर पढ़ें… राहुल गांधी के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई:हिंदूवादी संगठनों के हंगामा करने की आशंका दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई है।पुलिस को मंगलवार को ऐसे इनपुट मिले हैं कि हिंदूवादी संगठन उनके घर के बाहर हंगामा कर सकते हैं। इसके चलते पैरामिलिट्री का एक प्लाटून राहुल के घर के बाहर तैनात किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…