रिलेशनशिप एडवाइज- ऑफिस कलीग से प्यार हो गया:ऑफिस में हो रहा गॉसिप, जॉब पर बुरा असर, प्यार-करियर, दोनों साथ कैसे निभाएं

सवाल: मैं गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में काम करता हूं और मेरी गर्लफ्रेंड भी उसी कंपनी में है। शुरुआत में हम सिर्फ दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे प्यार हो गया। अब जब हमने ऑफिस में अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर लिया है, कुछ कलीग्स हमारे बारे में गलत अफवाहें फैलाने लगे हैं और कुछ तो हमें काम में पीछे करने की कोशिश भी करते हैं। इससे हमारी प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर पड़ रहा है और हमारी आपसी समझ भी प्रभावित हो रही है। ऑफिस की पॉलिटिक्स से रिश्ता कैसे बचाएं? हम अपने काम और रिश्ता दोनों में बैलेंस कैसे बनाएं? क्या ऐसी सिचुएशन में प्यार और करियर दोनों साथ-साथ ग्रो कर सकते हैं? एक्सपर्ट: द्युतिमा शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एंड ट्रॉमा फोकस्ड थेरेपिस्ट, भोपाल जवाब: आप अकेले नहीं हैं। कॉर्पोरेट कल्चर में बहुत से लोगों के साथ ये सिचुएशन है कि वे ऑफिस में प्यार और पॉलिटिक्स दोनों से जूझ रहे हैं। जब रिश्ता ऑफिस में होता है, तो यह सिर्फ दो लोगों के बीच का सीक्रेट नहीं रहता है। इस पर आपकी पूरी टीम और आसपास के लोगों की निगाहें होती हैं। इसमें कुछ लोगों का सपोर्ट मिलता है, जबकि कुछ लोग परेशानियां भी खड़ी करते हैं। ऐसी सिचुएशन में प्यार और करियर दोनों को बचाने के लिए सिर्फ इमोशन नहीं, समझदारी की भी जरूरत होती है। 50% से ज्यादा लोग मानते हैं वर्कप्लेस रोमांस में आती हैं दिक्कतें वर्कप्लेस रोमांस पर फोर्ब्स के एक सर्वे के मुताबिक, 52% लोग मानते हैं कि उनके ऑफिस रोमांस के बारे में पता चलने के बाद उन्हें कलीग्स के व्यवहार में बदलाव महसूस हुआ। 33% लोगों ने महसूस किया कि ऑफिस रिलेशनशिप के कारण वर्कप्लेस पर उन्हें लेकर लोगों में जलन की भावना पैदा हो गई। वहीं लगभग 50% लोगों ने माना कि ऑफिस रोमांस के बारे में पता चलने से उनके बारे में गॉसिप बढ़ गई है। समझें समस्या की असली वजह अब ये समझने की कोशिश करते हैं कि आपको ये समस्या ऑफिस के लोगों के कारण शुरू हुई है या खुद आप दोनों के बीच से ही शुरू हुई है? इसे समझने के लिए खुद से ये 4 सवाल पूछें: ये सवाल आपको भावनाओं से बाहर आकर व्यावहारिक हल सोचने में मदद करेंगे। अगर आप दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए भरोसा मजबूत है तो डरने की कोई बात नहीं है। अगर इस सबके चलते आपके बीच बार-बार झगड़े हो रहे हैं, इमोशनल ड्रेनेज हो रहा है या एक-दूसरे को स्पेस नहीं दे पा रहे हैं तो पहले आपसी रिश्ते को ठीक करना जरूरी है। सवाल: ऑफिस की पॉलिटिक्स के बीच रिश्ता कैसे बचाएं? जवाब: देखिए, दुनिया का कोई ऑफिस पॉलिटिक्स से अछूता नहीं है। अब अगर ऑफिस में लोगों को आप दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया है तो बहुत मुमकिन है कि जलन या अन्य वजहों से इसमें और भी इजाफा हुआ हो। वे लोग अपने हिस्से का काम कर रहे हैं, उसे आप नहीं बदल सकते हैं। इसलिए आप लोगों को अपने लेवल पर कुछ चीजें समझने की जरूरत है। ये 5 टिप्स फॉलो करें: सवाल: करियर और रिश्ता दोनों में बैलेंस कैसे बनाएं? जवाब: आपको ये समझना है कि करियर और रिलेशनशिप बहुत आराम से साथ-साथ निभाए जा सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं और अर्निंग के लिए ऑफिस जा रहे हैं, वे भी तो यही कर रहे हैं। आपके मामले में पेचीदा स्थिति ये है कि आपका रिश्ता ऑफिस में ही है। ये भी एक साथ निभाए जा सकते हैं। अब जबकि ऑफिस में आपके रिश्ते को लेकर गॉसिप बढ़ रही है तो वहां सबसे पहले आपको अपने काम के दम पर खुद को साबित करना होगा। इसलिए इसमें बैलेंस बनाने से पहले ऑफिस वर्क को थोड़ी अधिक प्राथमिकता देनी होगी। सवाल: क्या प्यार और करियर दोनों साथ-साथ ग्रो कर सकते हैं? जवाब: हां, बिल्कुल कर सकते हैं। आपकी सिचुएशन के लिए सबसे अच्छा सॉल्यूशन ये है कि थोड़ी सी समझदारी के साथ दोनों चीजों के बीच का रास्ता चुना जाए। इसके लिए ये तीन टिप्स फॉलो करें: 1. साइकोलॉजिकल बैलेंस बनाएं अपने दिमाग को ‘ऑफिस मोड’ और ‘रिलेशनशिप मोड’ दो पैटर्न में तैयार करें। जब काम कर रहे हों तब आपस में सिर्फ प्रोफेशनल बने रहें। वहीं जब आप दोनों साथ में वक्त बिता रहे हैं तब पूरी तरह पर्सनल रहें। 2. प्रोफेशनल बाउंड्रीज बनाएं ऑफिस में किसी भी तरह के अफेक्शन, पर्सनल कॉनफ्लिक्ट्स या प्राइवेट बातचीत से बचें। इसका बड़ा फायदा ये होगा कि आप लोग कलीग्स की नजर में कम आएंगे तो ऑफिस गॉसिप से बच जाएंगे और ग्रोथ पर भी कोई असर नहीं होगा। 3. एक-दूसरे की ग्रोथ को सपोर्ट करें प्यार का मतलब सिर्फ साथ रहना और साथ वक्त बिताना नहीं होता है। आप दोनों की जिम्मेदारी है कि एक-दूसरे को ग्रो करने में सपोर्ट करें। पार्टनर की सक्सेस को अपनी ईगो का हिस्सा कभी न बनाएं। इससे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों साथ में ग्रो करेंगी। ……………..
ये आलेख भी पढ़िए
रिलेशनशिप एडवाइज- हम दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं: हम शादी नहीं करना चाहते, लेकिन ये बात अपने कंजरवेटिव पेरेंट्स को कैसे बताएं “मैं बेंगलुरु में एक कॉर्पोरेट जॉब करता हूं और अपनी पार्टनर के साथ लिव इन में रहता हूं। मेरी उम्र 29 साल है। हम दोनों के पेरेंट्स को ये बात पता नहीं है।” पूरा आलेख पढ़िए…