कॉम्पिटिशन के इस दौर में नौकरी पाना जितना कठिन है, उसे बचाए रखना उससे भी कठिन है। लोग पैसे कमाने और करियर में आगे बढ़ने के लिए नौकरी करते हैं। लेकिन कई बार काफी मेहनत और लगन के बावजूद लोग वर्कप्लेस पर अपने मन–मुताबिक सफलता हासिल नहीं कर पाते। इसकी वजह से बहुत से लोग अपने काम से ऊब जाते हैं और वे इसे छोड़ने तक का फैसला कर लेते हैं। हालांकि वर्कप्लेस पर तरक्की हासिल करना इतना भी कठिन नहीं है। इसके लिए हमें कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना होता है। जैसेकि टीम वर्क, कम्युनिकेशन स्किल्स, आत्मविश्वास, कठिन परिश्रम और सही स्ट्रेटजी। जो लोग इसमें महारत हासिल कर लेते हैं, वे अपने प्रोफेशन में सफल भी होते हैं। तो आज रिलेशनशिप कॉलम में हम वर्कप्लेस पर सफलता हासिल करने के तरीकों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो वर्कप्लेस पर सफलता की राह में बाधक बनती हैं। वर्कप्लेस पर सफल होना क्यों जरूरी? नौकरी करने वाला हर व्यक्ति वर्कप्लेस पर सफल होना चाहता है क्योंकि इससे उसके करियर और पर्सनल लाइफ दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वर्कप्लेस पर सफल होने के कई लाभ हैं। जैसेकि- वर्कप्लेस पर सफलता कैसे हासिल करें? इस सवाल का कोई एक जवाब नहीं है। हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अपनाकर वर्कप्लेस पर सफलता पाई जा सकती है। जैसेकि- इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं, जो वर्कप्लेस पर सफलता दिलाने में मददगार हैं। इसे नीचे ग्राफिक से समझिए- अब, आइए ऊपर दिए कुछ पॉइंट्स के बारे में विस्तार से बात करते हैं। लक्ष्य निर्धारित करें किसी भी प्रोफेशन में सफल होने के लिए स्पष्ट, रियलिस्टिक गोल सेट करना पहला कदम है। गोल ऐसा होना चाहिए, जिसे अचीव किया जा सके। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे हासिल करने के लिए पूरी प्लानिंग करें। किसी बड़े टारगेट को अचीव करने के लिए काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर करें। इससे काम पर अधिक फोकस करने की प्रेरणा मिलती है और लक्ष्य पूरा करने में भी आसानी होती है। खुद आगे बढ़कर काम की जिम्मेदारी लें वर्कप्लेस पर सफलता का मतलब सिर्फ काम पूरा करना नहीं है। इसका मतलब हमेशा एक्टिव रहना और आगे बढ़ते रहना भी है। वर्कप्लेस पर किसी के यह बताने का इंतजार न करें कि आपको क्या करना है। खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी लें। इससे पता चलता है कि आप एक लीडर हैं और जिम्मेदारी लेने में सक्षम हैं। अपने बॉस को दिखाएं कि आप हमेशा एक कदम आगे सोचते हैं। हमेशा नई चीजें सीखने और अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। यह आपको कॉम्पिटिशन से एक कदम आगे रखेगा। कम्युनिकेशन स्किल डेवलप करें हेल्दी कम्युनिकेशन स्किल किसी भी एम्प्लाई की सफलता की कुंजी है। इससे आप अपने विचारों और आवश्यकताओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सकते हैं। अगर आपके अंदर बोलने की क्षमता बेहतर है तो आप अपने कुलीग्स से बेहतर तरीके से काम करवा सकते हैं। टीम वर्क में काम करें कोई भी ऑर्गनाइजेशन तब सफल होता है, जब उसके कर्मचारी एक टीम के रूप में काम करते हैं। इसके लिए अपनी टीम के अन्य लोगों का सम्मान करें। समस्याओं को एक साथ मिलकर हल करें। दूसरों पर दोषारोपण करने या अपने काम को दूसरों पर डालने से बचें। अपनी भूमिका को समझें और दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करें। बदलाव के लिए तैयार रहें वर्कप्लेस पर सफल होने के लिए बदलाव के लिए तैयार रहना बेहद जरूरी है। इससे नए अवसरों का लाभ उठाने, नए स्किल सीखने और अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। पॉजिटिव एटीट्यूड बनाए रखें काम में सफल होने के लिए सेल्फ मोटिवेशन को हाई रखना महत्वपूर्ण है। पॉजिटिव एटीट्यूड पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल ग्रोथ पर गहरा प्रभाव डालता है। ये स्ट्रेस को कम करता है और प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाता है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें किसी भी काम के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ काम समय पर होते हैं बल्कि वर्कलोड भी नहीं बढ़ता है। इससे काम के दौरान बीच-बीच में ब्रेक भी मिलता रहता है, जो फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बॉस और कंपनी की अपेक्षाओं का ख्याल रखें वर्कप्लेस पर सफल होने के लिए बॉस और कंपनी की अपेक्षाओं का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जब आप जानते हैं कि बॉस किस तरह का काम पसंद करता है तो वैसे काम करके बॉस की निगाहों में आ सकते हैं। वर्क और लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखें काम के साथ-साथ अपना और अपने परिवार का ख्याल रखना भी महत्वपूर्ण है। काम में इतना ज्यादा व्यस्त हो जाना कि परिवार और अपने लिए समय न मिल सके, ये मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जाइटी से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। वर्कप्लेस पर सफलता में बाधक हैं ये चीजें काम में सबसे बड़ी बाधा टाइम मैनेजमेंट का खराब होना है। अगर आपकी दिनचर्या खराब है तो निश्चित रूप से काम भी इससे प्रभावित होगा। इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं, जो वर्कप्लेस पर सफलता में बाधक हैं। नीचे ग्राफिक से समझिए- ऊपर दी गई इन नकारात्मक चीजों का हमारी प्रोफेशनल ग्रोथ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। काम काे टालते रहने और ऑफिस टाइम में मोबाइल स्क्रॉल करने की आदत सिर्फ हमारे वर्कलोड को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में इन चीजों को अपने जहन में रखकर, ईमानदारी से काम करके और सही स्ट्रेटजी अपनाकर वर्कप्लेस पर सफलता हासिल की जा सकती है।