प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। यह दिल से दिल का एक कनेक्शन है, जो किसी धर्म और जाति के बंधन से परे होता है। रोमांटिक रिलेशनशिप में रहने वाले दो लोग जिस तरह एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते हैं, उसे ‘लव लैंग्वेज’ कहते हैं। हालांकि हर किसी का प्यार व्यक्त करने का अपना एक अलग तरीका हो सकता है। दुनिया के जाने-माने मैरिज काउंसलर और रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. गैरी चैपमैन ने लव लैंग्वेज पर एक किताब लिखी है। इसका नाम ‘द फाइव लव लैंग्वेज‘ है। ये किताब ‘न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर लिस्ट’ में टॉप फाइव में शामिल है। इस किताब को लिखने से पहले चैपमैन ने महसूस किया था कि बहुत से कपल एक-दूसरे की भावनाओं व जरूरतों को नहीं समझ पाते हैं। ऐसे में उन्होंने प्यार का इजहार करने के लिए पांच तरीके सुझाए हैं। आज रिलेशनशिप कॉलम में हम इन्हीं पांच लव लैंग्वेज के बारे में विस्तार से बात करेंगे। प्यार की पांच भाषाएं डॉ. गैरी चैपमैन के मुताबिक, हर व्यक्ति की एक लव लैंग्वेज होती है, जिसमें वह अपनी भावनाओं काे सबसे अधिक फील करता है। अगर व्यक्ति अपने पार्टनर की प्राइमरी लव लैंग्वेज को समझ ले तो उससे प्यार जताना आसान हो जाता है। चैपमैन ने अपनी किताब में प्यार की जिन पांच भाषाओं का जिक्र किया है, अधिकांश लोग उनके जरिए ही एक-दूसरे से अपना प्यार जताते हैं। इनमें सपोर्ट, क्वालिटी टाइम, फिजिकल टच, जरूरतों काे समझना और गिफ्ट्स देना शामिल हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- आइए, अब इन पाइंटर्स के बारे में विस्तार से बात करते हैं। एक-दूसरे की तारीफ करना यह प्यार की पहली लैंग्वेज है, जिसमें चैपमैन ‘शब्दों के माध्यम से प्यार जताने’ के बारे में बताते हैं। आमतौर पर कपल्स अपने प्यार का इजहार करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आप पार्टनर की ड्रेस या उसकी खूबसूरती की तारीफ करके प्यार जता सकते हैं। आप कितना भी एक-दूसरे को प्यार करते हों, लेकिन जब तक इसे जताते नहीं हैं, तब तक पार्टनर को इसका अहसास नहीं होता है। इसलिए रिश्ते में समय-समय पर प्यार जताना जरूरी है। यहां हम आपको इसके कुछ उदाहरण बता रहे हैं, जो रोमांटिक रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं। जैसेकि- एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना यह लव लैंग्वेज उन लोगों के लिए है, जो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को प्रिऑरिटी देते हैं। एक-दूसरे के साथ समय बिताना प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका है। अगर आप पार्टनर के साथ बिताए हर पल को एंजॉय करते हैं तो इससे रिश्ता मजबूत होता है। साथ में समय बिताने का मतलब ये है कि बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के एक-दूसरे से बातें करें और अपनी भावनाएं शेयर करें। इससे रिश्ते में विश्वास बढ़ता है और पार्टनर को ये महसूस होता है कि आप उसे कितनी अहमियत देते हैं। फिजिकल टच भी जरूरी ये प्यार की तीसरी लैंग्वेज है। फिजिकल टच किसी भी रिश्ते में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक शानदार तरीका है। इसमें हाथ पकड़ना, गले लगाना, माथे पर किस करना, पीठ थपथपाना जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं। यह न केवल रिश्ते को मजबूती देता है, बल्कि मानसिक रूप से शांति और सुकून का अहसास कराता है। गैरी चैपमैन के अनुसार, हर व्यक्ति का प्यार जताने और महसूस करने का तरीका अलग होता है। कुछ लोग अपने पार्टनर से फिजिकल टच के जरिए प्यार महसूस करते हैं। फिजिकल टच शब्दों से परे सीधे दिल तक पहुंचता है। एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखना ये चौथी लव लैंग्वेज है। रोमांटिक रिश्ते में दोनों पार्टनर अपनी-अपनी भावनाओं, इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए एक-दूसरे से उम्मीदें रखते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम अपने पार्टनर की जरूरतों को समझें और उनका ख्याल रखें। इससे रिश्ता मजबूत और हेल्दी बना रहता है। इस लव लैंग्वेज के जरिए व्यक्ति अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखता है। ये प्यार जताने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। इसके लिए जब पार्टनर किसी कठिन स्थिति से गुजर रहा हो तो उसे मानसिक रूप से सपोर्ट कर सकते हैं। यह लव लैंग्वेज रिश्ते में समर्पण को दर्शाती है। इससे पार्टनर को यह महसूस होता है कि आप हमेशा उसके साथ हैं। एक-दूसरे को गिफ्ट्स देना यह लव लैंग्वेज उन लोगों के लिए है, जो तोहफे के माध्यम से प्यार महसूस करते हैं। यह एक तरीका है, जिससे आप बिना शब्दों के भी अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं। जब हम किसी को तोहफा देते हैं तो ये उसे अहसास दिलाता है कि वह हमारे लिए खास है। ये प्यार को संवेदनशील तरीके से व्यक्त करता है। इससे पता चलता है कि कोई हमारी पसंद और इच्छाओं का ख्याल रखता है। लव लैंग्वेजेज का रिश्ते पर सकारात्मक प्रभाव गैरी चैपमैन अपनी किताब में बताते हैं कि इन लव लैंग्वेजेज का इस्तेमाल करके अपने पार्टनर को यह दिखा सकते हैं कि आप उनकी केयर करते हैं। इससे पार्टनर के दिल में आपके लिए प्यार और सम्मान बढ़ता है। साथ ही रिश्ते में लंबे समय तक मधुरता बनी रहती है। रिश्ते को मजबूत बनाने के सुझाव डॉ. गैरी चैपमैन ने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। जैसेकि-