रिलेशनशिप- जवानी के प्यार की 6 बड़ी गलतियां:जानें प्यार के बारे में 10 अहम बातें, जो 30 की उम्र में जाकर सीखते हैं लोग

कॉलेज के शुरुआती दिनों में जब हम किसी रिश्ते में जाते हैं, तो ढेर सारी गलतियां करते हैं। खासतौर से जब 20 की उम्र के आसपास होते हैं। हालांकि, धीरे-धीरे हम समय के साथ कई सारी बातें सीखते हैं। कई गलतियों पर हमें पछतावा भी होता है। हालांकि, ये सारी बातें हम तीस की उम्र के आसपास समझते हैं। अगर ऐसा हो कि इन गलतियों के बारे में हमें बीस की उम्र में ही पता चल जाए तो… ऐसे में हम इन गलतियों की वजह से हमारी मेंटल और इमोशनल हेल्थ को जो नुकसान होता है, उससे बच जाएंगे। इसलिए आज हम रिलेशनशिप कॉलम में जानेंगे कि- 20 की उम्र में रिलेशनशिप में हमसे कौन-सी गलतियां होती हैं? इस दौरान हमारे शरीर में कई सारे हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में परिपक्वता न होने के कारण हम कई सारे गलतियां करते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में फैसले लेना: इस उम्र में हम अक्सर बिना सोचे-समझे किसी रिश्ते में चले जाते हैं। पहली ही नजर में प्यार समझ लेते हैं और जल्दबाजी में कमिटमेंट कर बैठते हैं। पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना: हम सोचते हैं कि पार्टनर हमें हर वक्त समझेगा, समय देगा और कभी नाराज नहीं होगा। लेकिन ये हमेशा संभव नहीं होता। रिश्ते में अपनी जरूरतें नजरअंदाज करना: प्यार में डूबकर हम अपने शौक, जैसे किताबें पढ़ना या दोस्तों से मिलना, छोड़ देते हैं। पार्टनर को खुश करने के लिए अपनी चाहतें दबाते हैं। इससे आत्मविश्वास कम होता है और रिश्ते में असंतुलन आता है। ओवरथिंकिंग और ईर्ष्या की भावना: इस उम्र में कॉन्फिडेंस कम होता है, इसलिए हम ज्यादा सोचते हैं, शक करते हैं और छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं। बातों को छिपाना या टालना: अगर कोई समस्या हो, तो उस पर खुलकर बात करने के बजाय हम उसे नजरअंदाज करते हैं, जिससे बात और बिगड़ जाती है। सच को छिपाना: 20 की उम्र में हम डरते हैं कि सच बोलने से रिश्ता खराब हो जाएगा। छोटी-छोटी बातें छिपाते हैं, जैसे अपनी भावनाएं या गलतियां। ये झूठ बाद में भरोसे को तोड़ देते हैं। गलतफहमियों को नजरअंदाज करना: छोटी-छोटी बातों को हम मन में रख लेते हैं। मान लेते हैं कि पार्टनर खुद समझ जाएगा। मसलन, उनकी किसी बात से दुख हुआ, पर खुलकर नहीं बताया। ये गलतफहमियां बढ़ती जाती हैं। बाद में रिश्ते में दरार की वजह बनती हैं। परफेक्ट पार्टनर की तलाश: 20 की उम्र में हम सोचते हैं कि हमारा पार्टनर हर मामले में आदर्श होगा। फिल्मों और कहानियों से प्रेरित होकर एक परफेक्ट इंसान की उम्मीद करते हैं। उनकी छोटी-छोटी कमियों को बर्दाश्त नहीं करते। इससे निराशा होती है और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। प्यार के बारे में जरूरी बातें जो हमें समय के साथ सीखनी चाहिए जब हम पहली बार रिलेशनशिप में जाते हैं, तो ढेर सारी गलतियां करते हैं। ऐसे में ये जरूरी दस बातें हमें इन गलतियों से बचा सकती हैं। आइए इन्हें ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सही इंसान के साथ रिश्ता निभाना आसान होता है प्यार में पड़ना तो आसान होता है, लेकिन उसे निभाना मुश्किल होता है। रिश्ते को संभालने के लिए समझ, बातचीत और थोड़ा त्याग जरूरी होता है। लेकिन जब आपका पार्टनर समझदार होता है, तो ये मेहनत भी हल्की लगती है। दोनों मिलकर एक-दूसरे का साथ निभाते हैं और मुश्किलों को आसान बना लेते हैं। अपनी सीमाएं तय करना जरूरी है आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं। इस चक्कर में आप मेंटली और फिजिकली थक जाएंगे। ऐसे में अपने लिए कुछ नियम बनाएं। ये सीमाएं हमें थकने से बचाती हैं और हमारी खुशी को बनाए रखती हैं। आप किसे पसंद करते हैं, ये आपकी सोच दिखाता है हम अक्सर उन लोगों की तरफ खिंचते हैं जो हमारे पुराने अनुभवों से मिलते-जुलते होते हैं। अगर आप बार-बार ऐसे लोगों को पसंद करते हैं जो आपको दुख देते हैं, तो यह सोचने की जरूरत है कि आप अपने अंदर क्या दोहरा रहे हैं। अकेले रहना भी जरूरी है एक रिश्ता टूटने के बाद तुरंत किसी दूसरे रिश्ते में जाना गलत है। अकेले रहने पर आप खुद को समझ पाते हैं। अपनी पसंद-नापसंद पहचानने में मदद मिलती है। अकेले खुश रहना सीखते हैं। रिश्ते टूटना भी जरूरी हो सकता है जब कोई रिश्ता टूटता है, तो बहुत दुख होता है। लेकिन बाद में हमें समझ आता है कि वो रिश्ता हमें कुछ सिखाने के लिए आया था। जब नए लोग मिलते हैं, तो लगता है कि अब सही साथी मिला है। अपनी भावनाओं को छिपाना नहीं चाहिए अपनी भावनाओं कभी भी छिपाने या दबाने की कोशिश न करें। इन्हें महसूस करें। इससे आप खुद के साथ अपने पार्टनर को भी समझ पाएंगे। दिल टूटना भी सिखाता है दिल टूटने पर आपको समझ आता है कि आपका प्यार कितना सच्चा है। चीजों को आप सही नजरिए से देख पाते हैं। ऐसे में यह एक लर्निंग लेसन है। गलतियां दोहराने से बचते हैं। जिंदगी में कई लोग खास हो सकते हैं जिंदगी में आपकी प्रेमी या प्रेमिका के अलावा भी अन्य कई लोग खास हो सकते हैं। इस रिश्ते साथ ही आपके लिए दोस्त और परिवार भी उतने ही जरूरी हैं। कभी-कभी लोगों को गलत लगना भी ठीक है हमेशा सबको खुश रखने की कोशिश करना गलत है। ऐसे में आप खुद को भूल का ख्याल रखना और खुद को भूल सकते हैं। ऐसे में खुद को मारकर हमेशा सबको खुश करने की कोशिश न करें। प्यार की शुरुआत ‘प्यार में पड़ने’ से नहीं, उसे निभाने से होती है सिर्फ प्यार करना काफी नहीं होता। हर दिन एक-दूसरे को चुनना और रिश्ते के लिए मेहनत करना पड़ता है। साथ में चलना और एक-दूसरे को समझना ही असली प्यार है।