रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा:28 गांव छीने, पुतिन ने यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने का आदेश दिया

यूक्रेन ने रूस के 1,000 वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया है। CNN के मुताबिक एक सप्ताह पहले यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला किया था। तब से यहां के करीब 28 गांवों पर कब्जा कर चुके हैं। कुर्स्क में ​​​​​​टैंकों और तोपखानों से लैस करीब एक हजार यूक्रेनी सैनिक 6 अगस्त को दाखिल हुए थे। इसके बाद रूस ने 8 अगस्त को ही यहां इमरजेंसी लगा दी थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे यूक्रेन की उकसाने वाली हरकत बताया है। उन्होंने अपने रक्षा अधिकारियों को यूक्रेनी सेना को रूसी इलाके से खदेड़ने का आदेश दिया है। मैप में कुर्स्क की लोकेशन देखिए… रूस में 30 किमी अंदर घुसी रूसी सेना, कई गांवों पर कब्जा
रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने सोमवार को कुर्स्क के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कुर्स्क के प्रमुख एलेक्सी स्मिरनोव ने पुतिन को बताया कि उनके इलाके में कई बस्तियों पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी हमले में 12 रूसी नागरिक भी मारे गए हैं। 121 लोग घायल हुए हैं। स्मिरनोव ने कहा कि यूक्रेनी सेना रूस में 30 किमी भीतर तक घुस चुकी है। बैठक में शामिल यूक्रेनी सैन्य प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की ने पुतिन से कहा कि लगभग 386 वर्ग मील (1,000 वर्ग किलोमीटर) रूसी इलाके पर यूक्रेन ने कंट्रोल कर लिया है। स्मिरनोव ने कहा कि 1.21 लाख रूसी लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है। यूक्रेनी सेना के कब्जे वाले इलाकों में करीब 2,000 रूसी नागरिक अभी भी मौजूद हैं। कुर्स्क के नजदीक बसे बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन सीमा के सबसे करीब क्रास्नोयार्स्क जिले से 11,000 लोग सुरक्षित जगह पर चले गए हैं। बाकी लोगों को भी ले जाया जा रहा है। पुतिन बोले- यूक्रेन के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन, रूसी इलाके पर कब्जा कर सीजफायर समझौते के लिए अपना पक्ष मजबूत करना चाहता है, लेकिन हम उन लोगों के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। पुतिन ने यूक्रेन पर रूसी नागरिकों की हत्या करने और न्यूक्लियर पावर प्लांट के नजदीक हमला करने का आरोप लगाया। रूस के 30 किमी अंदर घुसी यूक्रेनी सेना, कई इमारतों पर यूक्रेनी झंडा फहराया, 250 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा रूस में यूक्रेनी सेना 30 किमी अंदर तक घुस गई है। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिक फरवरी 2022 में जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब यूक्रेन, रूस में घुस कर हमले कर रही है। रूस ने शुक्रवार तक यूक्रेनी सीमा से सटे कुर्स्क में कम से कम 250 वर्ग किलोमीटर का इलाका गंवा दिया है। यूक्रेनी सैनिकों का अगला टारगेट रूसी शहर सुद्जा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें यूक्रेनी सैनिक इमारतों पर रूसी झंडा हटाकर अपने देश का झंडा लगा रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…