रूस के सारातोव में अमेरिका वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर जैसा हमला हुआ है। एक ड्रोन ने एक 38 मंजिला रिहायशी इमारत ‘वोल्गा स्काई’पर टक्कर मार दी है। इसमें अब तक 2 लोगों के घायल होने की खबर है। मॉस्को के गर्वनर ने दावा किया कि यूक्रेन ने इस ड्रोन हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने सरातोव में यूक्रेन के 9 ड्रोन मार गिराए हैं। सरातोव की यूक्रेन सीमा से दूरी 900 किमी है। इस हमले के बाद सभी तरह की हवाई गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। खबर अपडेट हो रही है…