दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर फिल्म रॉकस्टार में बेटे रणबीर कपूर का परफॉर्मेंस देख कर बहुत प्राउड फील कर रहे थे। इस फिल्म का रिव्यू पत्रकार मयंक शेखर ने लिखा था। मयंक का रिव्यू पढ़ने के बाद ऋषि कपूर ने उन्हें कॉल कर कहा था- आखिर बेटा तो मेरा है। बता दें, 2011 की यह फिल्म रणबीर के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी। यह रणबीर के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म मानी जाती है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 108.71 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में रणबीर के साथ नरगिस फाखरी भी लीड रोल में थीं। रिव्यू में लिखा था- अमिताभ बच्चन और ऋतिक के बाद कोई ऐसा स्टार नहीं आया हाल ही में पत्रकार मयंक शेखर डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ Sit With Hitlist इंटरव्यू में जुड़े थे। यहां उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। मयंक ने बताया कि उन्होंने फिल्म रॉकस्टार का रिव्यू लिखा था। इस रिव्यू में क्रिटिक ने लिखा था कि अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन के बाद कभी कोई ऐसा स्टार नहीं आया, जो इतना अच्छा एक्टर हो। यह रिव्यू पढ़ने के बाद जर्नलिस्ट को ऋषि कपूर ने 3 बार कॉल किया था। जब जर्नलिस्ट ने कॉल का जवाब दिया तब एक्टर ने कहा- मैंने आपका रॉकस्टार वाला रिव्यू पढ़ा। आखिर बेटा तो मेरा है। पिता से डरते थे रणबीर कुछ समय पहले रणबीर ने पिता ऋषि कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मेरे पापा बहुत शॉर्ट-टेम्पर्ड थे पर बहुत ही अच्छे इंसान थे। मैंने कभी उनकी आंखों का रंग तक नहीं देखा। मैं उनके सामने हमेशा सिर्फ सर झुकाए खड़ा रहता था। कभी उनसे ना भी नहीं कहा। जो उन्होंने कहा चुपचाप मान लिया।’