मेडिकल जर्नल JAMA इंटरनेशनल में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, रोज सिर्फ 10 मिनट टहलने से कई साल लाइफ एक्सपेक्टेंसी बढ़ सकती है। इस स्टडी में पता चला है कि अगर कोई व्यक्ति रोज सिर्फ 10 मिनट ब्रिस्क वॉक (तेज टहलना) करता है तो प्रीमेच्योर मौत का जोखिम 7% तक कम हो सकता है। अगर वॉकिंग टाइम बढ़ाकर 20 मिनट कर दें तो प्रीमेच्योर मौत का जोखिम 13% तक कम हो सकता है। वहीं इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया जाए तो प्रीमेच्योर मौत का जोखिम 17% तक कम हो सकता है। इसका मतलब है कि ब्रिस्क वॉक से प्रीमेच्योर मौत का जोखिम कम हो जाता है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक स्टडी के मुताबिक प्रतिदिन सिर्फ 30 मिनट टहलने से दिल की बीमारियों का खतरा 19% तक कम हो सकता है। वहीं, जर्मन हेल्थ इंस्टीट्यूट, रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट की एक स्टडी के मुताबिक खाने के बाद 15 मिनट की वॉक से शरीर और दिमाग दोनों दुरुस्त रहते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम हो जाता है। कुल मिलाकर टहलना बहुत फायदेमंद है। इसलिए ‘सेहतनामा’ में आज हम ब्रिस्क वॉक की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- वॉकिंग के लिए छोटे टारगेट सेट करें इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. दीपक गुप्ता कहते हैं कि जब लोग फिजिकल फिटनेस के लिए प्लान बनाते हैं तो आमतौर पर बहुत बड़े टारगेट सेट करते हैं। इसके चलते वे इसे कुछ दिन तक ही फॉलो कर पाते हैं। इसलिए छोटे टारगेट रखें, ताकि इसे स्किप करने की नौबत न आए और नियमितता बनी रहेगी। सिर्फ 10 मिनट टहलना भी फायदेमंद डॉ. दीपक गुप्ता के मुताबिक, अगर आप रोज सुबह एक्सरसाइज के लिए आधे घंटे नहीं निकाल सकते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पूरे दिन में सिर्फ 10-15 मिनट की ब्रिस्क वॉक भी बहुत फायदेमंद है। इससे पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है, मोटापा कम हो सकता है। इससे और क्या फायदे होते हैं, ग्राफिक में देखिए- हार्ट और ब्रेन हेल्थ में होता सुधार रोज कुछ मिनट ब्रिस्क वॉक से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। इससे ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के रेगुलेशन में मदद मिलती है। अगर ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में हैं तो हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। इसके सभी फायदे ग्राफिक में देखिए- बिजी लाइफस्टाइल से कुछ मिनट चुराएं आजकल लोगों की जिंदगी इतनी व्यस्त है कि अपनी सेहत के लिए कुछ मिनट निकालना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि, डॉ. दीपक गुप्ता कहते हैं कि अगर हम थोड़े एफर्ट्स करें तो अपने लिए कुछ मिनट निकालकर वॉक तो कर ही सकते हैं। इसमें कोई मेहनत नहीं लगती है और खर्च भी नहीं आता है। अगर आपको यह भी मुश्किल लग रहा है तो ग्राफिक देखिए- ब्रिस्क वॉक पर कुछ कॉमन सवाल और जवाब सवाल: ब्रिस्क वॉक कितनी तेज होनी चाहिए? जवाब: आमतौर पर 1 घंटे में 5-6 किलोमीटर की रफ्तार से चलना ब्रिस्क वॉक माना जाता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर आप प्रति मिनट करीब 100 कदम चल रहे हैं तो ब्रिस्क वॉक के लिए आपकी स्पीड सही है। सवाल: रोज कितनी देर ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए? जवाब: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हफ्ते में कम-से-कम 120 मिनट ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए। इसका मतलब है कि हफ्ते में कम-से-कम 5 दिन नियमित रूप से 24-25 मिनट ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए। अगर वजन कम करना चाहते हैं तो आप थोड़े एक्स्ट्रा एफर्ट्स दे सकते हैं यानी पूरे दिन में 30-35 मिनट तक ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं। अगर हेल्दी डाइट लें तो वजन कम करने में आसानी होगी। आपके पास समय नहीं है तो 10-15 की ब्रिस्क वॉक भी काफी है। सवाल: ब्रिस्क वॉक सामान्य वॉक की अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद क्यों है? जवाब: सामान्य वॉक का मतलब है कि आप बिना किसी एफर्ट के आराम से चल रहे हैं। जबकि ब्रिस्क वॉक थोड़ी तेज होती है, इस दौरान लगभग पूरा शरीर हरकत में होता है। इससे हल्का पसीना आता है और दिल की धड़कन भी बढ़ती है। यह हार्ट बीट रेगुलेशन में भी मदद करता है। सवाल: क्या ब्रिस्क वॉक से घुटनों में दर्द बढ़ सकता है? जवाब: अगर टहलने की जगह ऊबड़-खाबड़ नहीं है और आपके घुटनों में पहले से कोई समस्या नहीं है तो कोई दिक्कत नहीं होती है। आमतौर पर घुटनों की समस्या में भी इससे राहत मिलती है। इसके बावजूद अगर घुटनों में दर्द है तो ब्रिस्क वॉक से पहले डॉक्टर से सलाह जरूरी है। सवाल: ब्रिस्क वॉक का सही तरीका क्या है? जवाब: सवाल: क्या ब्रिस्क वॉक जिम का विकल्प हो सकती है? जवाब: हां, बिल्कुल हो सकती है। अगर कोई हैवी एक्सरसाइज नहीं करना चाहता है तो ब्रिस्क वॉक एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है और इससे फिजिकल फिटनेस भी बनी रहती है। सवाल: ब्रिस्क वॉक के लिए सही समय क्या है, सुबह या शाम? जवाब: इसके लिए तो दिन में कोई भी समय सही है। हालांकि, सुबह ताजी हवा और कम प्रदूषण के कारण मॉर्निंग ब्रिस्क वॉक ज्यादा फायदेमंद है। अगर सुबह समय नहीं मिलता है तो शाम को भी वॉक पर जा सकते हैं। सवाल: किन लोगों को ब्रिस्क वॉक से बचना चाहिए? जवाब: ब्रिस्क वॉक ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि, कुछ खास कंडीशन में इससे बचना चाहिए या डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। इन सभी लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए- 1. जिन लोगों को गंभीर हार्ट डिजीज है। 2. जिन्हें जोड़ों और घुटनों में गंभीर दर्द रहता है। 3. जिनका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है। 4. जिनकी हाल ही में कोई सर्जरी हुई है। 5. जिन्हें अस्थमा या क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) है। 6. जिनका शुगर लेवल बहुत कम या ज्यादा रहता है 7. जिन प्रेग्नेंट महिलाओं को कोई कॉम्प्लिकेशन है। 8. जिन्हें कोई गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या है। …………………….
सेहत की ये खबर भी पढ़िए
सेहतनामा- 10 मिनट की वॉक डायबिटीज, हाइपरटेंशन के लिए रामबाण: कब्ज, कैंसर, अल्सर में कारगर, बहुत ज्यादा एक्सरसाइज नहीं है जरूरी ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में पब्लिश जर्मन हेल्थ इंस्टीट्यूट, रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट की स्टडी के मुताबिक खाने के बाद 15 मिनट की वॉक आपके शरीर और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखती है। पूरी खबर पढ़िए…
सेहत की ये खबर भी पढ़िए
सेहतनामा- 10 मिनट की वॉक डायबिटीज, हाइपरटेंशन के लिए रामबाण: कब्ज, कैंसर, अल्सर में कारगर, बहुत ज्यादा एक्सरसाइज नहीं है जरूरी ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में पब्लिश जर्मन हेल्थ इंस्टीट्यूट, रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट की स्टडी के मुताबिक खाने के बाद 15 मिनट की वॉक आपके शरीर और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखती है। पूरी खबर पढ़िए…