भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया। अब वनडे सीरीज के नतीजे के लिए बाकी 2 मैच जरूरी हो गया। दूसरा वनडे 4 अगस्त को कोलंबो में ही खेला जाएगा। भारत ने टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी। शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। भारत 47.5 ओवर में 230 रन ही बना सका। टीम को 15 बॉल पर 1 रन चाहिए था, भारत के 2 विकेट बाकी थे। यहां श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने लगातार 2 विकेट लिए और भारत को 230 रन पर ही समेट दिया। इस मैच में कई मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। सिराज ने पाथुम निसांका का कैच छोड़ा। शिवम दुबे ने अपने वनडे करियर का पहला विकेट लिया। जनिथ लियानगे चले जाने के बाद उन्हें अंपायर ने आउट दिया। बतौर कप्तान रोहित सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने। IND Vs SL मैच के टॉप मोमेंट्सरिकॉर्ड्स…
पहले टॉप 6 मोमेंट्स 1.सिराज ने कैच छोड़ा 8वें ओवर में निसांका को सिराज ने जीवनदान दिया। यहां अर्शदीप सिंह की लेग स्टंप पर ओवरपिच बॉल पर पाथुम निसांका ने फ्लिक किया। बॉल फाइन लेग की तरफ गई जहां खड़े सिराज ने आगे की ओर डाइव लगाकर बॉल पकड़ने की कोशिश की लेकिन कैच नहीं कर पाए। इस समय निसांका 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 2. दुबे ने वनडे करियर का पहला विकेट लिया भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कुसल मेंडिस को आउट करके अपने करियर का पहला विकेट लिया। 13वें ओवर की पहली बॉल पर कुसल ने डिफेंस करने की कोशिश की। बॉल हल्का सा बाहर की ओर निकली। यहां कुसल LBW आउट हुए। उन्होंने 14 रन की पारी खेली। 3. काली पट्टी बांधकर फील्ड पर उतरे भारतीय खिलाड़ी पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच रहे अंशुमान गायकवाड का बुधवार देर रात को 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। जिस वजह से आज सभी भारतीय प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैच खेलने उतरे थे। 4. अंपायर ने बहुत लेट दिया डिसिजन श्रीलंकाई पारी के 35वें ओवर में अक्षर बॉलिंग कर रहे थे। ओवर की दूसरी बॉल पर जनिथ लियानगे आगे बढ़ें और बड़ा शॉट खेलना चाहा। यहां बल्ले के बहुत करीब से बॉल निकली। भारतीय फील्डर्स ने अपील की और लियानगे बिना अंपायर के डिसिजन के पवेलियन की तरफ लौटने लगे। आखिर में अंपायर ने आउट दिया। 5. रोहित ने कैच छोड़ा 38वां ओवर डाल रहे कुलदीप यादव की बॉलिंग पर स्लिप में खड़े कप्तान रोहित शर्मा ने कैच छोड़ दिया। यहां हसरंगा ने शार्ट ऑफ गुड़ लेंथ बॉल को कट किया। बॉल तेजी के साथ स्लिप में गई। लेकिन रोहित शर्मा कैच नहीं पकड़ सके। 6. असलंका ने 2 विकेट लेकर टाई कराया मैच भारत को 18 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज क्रीज पर थे। दुबे ने 2 गेंदें डॉट खेलने के बाद तीसरी पर चौका लगा दिया। टीम इंडिया को एक ही रन चाहिए था, यहां चरिथ असलंका ने दुबे को LBW कर दिया। भारत को 14 बॉल पर एक रन की जरूरत थी। यहां असलंका ने अर्शदीप सिंह को भी LBW किया और भारत ऑलआउट हो गया। फैक्ट्स- अब रिकार्ड्स…
1. किसी टाईड गेम में सबसे ज्यादा रन (इनिंग के हिसाब से)
इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी टाईड गेम में किसी प्लेयर के द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डीन जोंस हैं जिनके 5 इनिंग में 328 रन हैं। वहीं रोहित के 6 इनिंग में 302 रन हैं। 2. बतौर कप्तान इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स
किसी भी कप्तान द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने इयोन मॉर्गन को पछाड़ा हैं। अब उनके 234 सिक्स हो गए हैं, जबकि मॉर्गन के 233 सिक्स हैं। वहीं तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।