लंदन में पंजाबी सिंगर की जगुआर तोड़ी:चोर महंगे बैग ले गए, सुनंदा शर्मा बोलीं- मेहनत के पैसों से खरीदे थे

लंदन में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की जगुआर कार में तोड़फोड़ की गई। कार का पिछला शीशा तोड़कर चोर महंगे बैग और अटैची चोरी कर ले गए हैं। सिंगर इन दिनों लंदन में किसी काम से पहुंची हैं। शुक्रवार सुबह ये वारदात सामने आई। सिंगर ने खुद इस सारे मामले की जानकारी साझा की है। सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाड़ी के पास खड़े होकर कहा कि मैं इस वक्त लंदन में हूं और ये मेरी कार की स्थिति है। लंदन में शरारती तत्वों ने मेरे बैग चोरी कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत के पैसों से खरीदें गए दो लुई वुइटन के बेशकीमती बैग, एक अटैची और एक लुई वुइटन का हैंडबैग चोरी हो चुका है। दोनों बैग मेरे फेवरेट थे। मेरी गाड़ी के साथ उन्होंने क्या किया ये। मेरा बहुत कुछ चला गया इसमें। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…