देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 50 हजार 358 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 27 हजार 754 लोेग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में8,139 लोग संक्रमित मिले। यहां अब तक एक दिन का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
तमिलनाडु में3,965 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह से यहां अब तक1 लाख 34 हजार 226 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। कर्नाटक में2,798,देश की राजधानी दिल्ली में1,781, उत्तर प्रदेश में1,392, पश्चिम बंगाल में1,344 और तेलंगाना में1,178 लोग संक्रमित पाए गए। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 91 हजार 51 है।5 लाख 36 हजार 231 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 22 हजार 685 लोगों की मौत हो चुकी है।
कर्नाटक, नगालैंड में लॉकडाउन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बेंगलुरु के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 14 जुलाई रात 8 बजे से 22 जुलाई सुबह 5 बजे तक फुल लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।
वहीं,नगालैंड में भी 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पहले यह 16 जुलाई को खत्म होना था। मगर राज्य में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए इसे 15 दिन और बढ़ा दिया है। उधर, यूपी में लॉकडाउन पहले ही दिन फेल दिखा। लोग बाहर घूमते दिखे। पुलिस ने चालान बनाए।

LIVE UPDATES :
-
चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव :उधर, उत्तर प्रदेश के होमगार्डमंत्री और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चेतन चौहान का एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज शुरू हो गया है। अब उनके परिवार के अन्य लोगों का भी सैंपल लिया जाएगा।इससे पहले यूपी सरकार के 2 और मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसमेंप्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।
-
राजस्थान में प्रवेश लेते ही होगी जांच : राजस्थान सरकार नेकोरोना के रोकथाम के लिए शनिवार को नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक अब राज्य के सभी एंट्री प्वाइंट पर चेक पोस्ट बनाया जाएगा। यहां राज्य में दाखिल होने वाले प्रत्येक लोगों की जांच होगी।
-
दिल्ली में नहीं होंगी परीक्षाएं :दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली की सभी यूनिवर्सिटीके एग्जाम नहीं होंगे। इनमेंसभी आगामी सेमेस्टर और टर्मिनल (फाइनल) एग्जाम भी शामिल होंगे। सभी यूनिवर्सिटी से कहा गया है कि बिना लिखित परीक्षाएं कराए, छात्रों को पुरानी परीक्षाओं के आधार पर या पुराने सेमेस्टर के आधार पर या अन्य मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट करें। इसकेलिए यूनिवर्सिटीज अपने पैरामीटर्स तय कर सकती हैं।”
-
मोदी ने की समीक्षा बैठक :प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को देश में कोरोनावायरस की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, कैबिनेट सचिव और केंद्र सरकार के अफसर मौजूद थे।मोदी ने कहा, ‘ऐसा ही काम एनसीआर में बढ़ते केसों को रोकने के लिए होना चाहिए।’ दिल्ली में एक लाख से ज्यादा कोरोना के मामले हो गए हैं, लेकिन रिकवरी रेट 77% के करीबहै।
-
बंगाल और पंजाब के मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द करने की मांग की :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंहने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने लिखा,”इस कठिन समय में परीक्षाएं कराना सुरक्षित नहीं होगा। छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के हित में परीक्षा रद्द कर देनी चाहिए। छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर नंबर देकर प्रमोट कर देना चाहिए।”
- अबू धाबी के लिए स्पेशल फ्लाइट :एतिहाद एयरवेज़ ने अबू धाबी के लिए 12 से 26 जुलाई तक स्पेशल पैसेंजर फ्लाइट्स शुरू करने का फैसला लिया है। ये फ्लाइट्स देश के 6 एयरपोर्ट बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई से उड़ानें भरेंगी।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 24 घंटे में 27 हजार 114 मामले सामने आए और 519 लोगों की जान गई।देश में अब तक 8 लाख 20 हजार 916 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 लाख 83 हजार 407 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, 5 लाख 15 हजार 386 लोग स्वस्थ हो गए हैं। देश में अब तक 22 हजार 123 मौतें हो चुकी हैं।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शनिवार को बताया कि देश में अब तक एक करोड़ 13 लाख 7 हजार 2 टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे 2 लाख 82 हजार 511 सैंपल की जांच की गई।
- ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोरोनावायरस के इलाज के लिए त्वचा से संबंधित बीमारी (सोरायसिस) के इटोलीजुमैब इंजेक्शन के सशर्त इस्तेमाल को मंजूरी दी है। इसका इस्तेमाल उन मरीजों पर किया जा सकेगा, जो संक्रमित होने के बाद मेडिकल टर्म एआरडीएस से पीड़ित हैं। इस स्थिति में सांस संबंधी दिक्कतें भी होती हैं। डीसीजीई के एक अफसर ने न्यूज एजेंसी से कहा- भारत में कोविड-19 के मरीजों पर इस इंजेक्शन का परीक्षण किया गया था। इसके नतीजे काफी अच्छे मिले।
-
रिकॉर्ड 27 हजार 761 मरीज बढ़ गए :शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 27 हजार 761 मरीज बढ़ गए। वहीं, 20 हजार 246 मरीज ठीक भी हुए। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7862 और तमिलनाडु में 3680 केस बढ़े। कर्नाटक में 2223 और देश की राजधानी दिल्ली में 2090 नए मरीज मिले।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:राज्य में पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 17 हजार के पार होगया है।बीते 24 घंटों में 544 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।अब तक यहां17201 लोगकोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3878 हो गई है।संक्रमणके चलते शनिवार को6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 644 पहुंच गया।
शनिवार कोसबसे ज्यादा मामले मुरैना से सामने आए हैं।जहां एक साथ 101 मरीजों की पुष्टि हुई है।भोपाल में 72 नए मरीज़ मिले।भोपाल में 31 जुलाई तक हर रविवार को कर्फ्यू लगाने का फैसलाकिया गया है। यानी सभी बाजार, ऑफिस, प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। इंदौर में भी रविवार को पूर्ण बंदी होगी। मंदसौर में शनिवार शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन है।
शिवपुरी में सात दिन का लॉकडाउन चल रहा है, जो रविवार तक प्रभावी रहेगा। भिंड में सोमवार तक लॉकडाउन है। मुरैना में पहले से ही टोटल लॉकडाउन है। यहां अब हर दिन 1000 सैंपल जांचे जाएंगे। ग्वालियर में सोमवार से शनिवार तक बाजार खुलेंगे। रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। छतरपुर और टीकमगढ़ में 3-3 दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया है।

महाराष्ट्र:पिछले 24 घंटे में राज्य में 8139 नए केस सामने आए हैं।इस दौरान 223 लोगों की मौत हुई है।मुंबई में शनिवार को1284 पॉजिटिव केस बढ़े।यहां 39 लोगों की जान गई है।महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के ये सबसे ज्यादा केस हैं।
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है।अब तक 10,116 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।यहां पर कोरोना के कुल 2,46,600 केस हैं।इसमें से 99,202 केस एक्टिव हैं।
राज्य में शनिवार को 4360 मरीज ठीक होकर अपने घर गए।अब तक 1,36,985 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।राज्य में 6,80,017 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं।
पुणे और पिंपड़ी-चिंचवाड में 13 से 23 जुलाई तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। औरंगाबाद में 10 से 18 जुलाई तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है। कल्याण इलाके में 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। पुलिस विभाग में पिछले 48 घंटे में 222 मामले सामने आए। वहीं, तीन की मौत हो गई। इसके साथ अब तक 5935 जवान पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 4715 स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, 74 की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के होम गार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सपा एमएलसी और अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील सिंह साजन भी संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को राज्य में1,392 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह से अब संक्रमितों की संख्या35,092 हो गई है। इसमें11,490 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि22,689 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक913 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में तीन दिनों का लॉकडाउन भी शुरू हो गया है। पहले दिन कई जगहों पर लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आए तो पुलिस ने उनका चालान कर दिया।

राजस्थान: राज्य मेंशनिवार को कोरोना के 574 नए मामले सामने आए। इनमें बीकानेर में 105, जोधपुर में 81,जयपुर में 53, जालौर औरअलवर में 45-45 मामले सामने आए।इसके बाद कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 23748 पहुंच गया। वहीं 6लोगों की मौत भी हो गई। इनमेंजयपुर में 2,अजमेर, कोटाऔर उदयपुर में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 503 पहुंची।

बिहार:राज्य में शनिवार को709 कोरोना के नए केस बढ़े। इस तरह अब संक्रमितों की संख्या15,039 हो गई है। इनमें3,930 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि10,991 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक संक्रमण के चलते118 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। शनिवार को 7 लोगों ने दम तोड़ दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें