लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा लोगों की मौत; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार, यहां 24 घंटे में 223 मरीजों ने दम तोड़ा

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 22,669 हो गई है। लगातार दूसरे दिन देश में 500 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा। शनिवार को 525 मरीजों की मौत हुई। इसके पहले शुक्रवार को 520 लोगों की जानें गईं थीं। इसी के साथ महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया।

यहां अब तक 10,116 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में दिनों-दिन खराब होते हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया के केवल 10 देश ऐसे हैं, जहां महाराष्ट्र की अपेक्षा ज्यादा मौतें हुई हैं। बाकी 204 देश ऐसे हैं जहां महाराष्ट्र से कम मौतें हुईं हैं।

10 राज्यों में लोगों ने जान गंवाई
शनिवार को देश के 10 राज्यों में 525 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक में 70 लोगों ने जान गंवा दी। अब तक एक दिन में यहां सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा है। तमिलनाडु में 69, देश की राजधानी दिल्ली में 34, पश्चिम बंगाल में 26, उत्तर प्रदेश में 24, आंध्र प्रदेश में 17, जम्मू कश्मीर औरगुजरात में 10-10, पंजाब में 8, हरियाणा और बिहार में 7-7, ओडिशा में 6, राजस्थान, केरल और असम में 2-2 मौतें हुईं। पुडुचेरी और चंडीगढ़ में 1 संक्रमित ने जान गंवा दी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 10,116
दिल्ली 3,334
गुजरात 2,033
तमिलनाडु 1,898
पश्चिम बंगाल 906
मध्य प्रदेश 644
उत्तर प्रदेश 913
राजस्थान 499
तेलंगाना 331
हरियाणा 297
कर्नाटक 615
आंध्र प्रदेश 309
पंजाब 195
जम्मू कश्मीर 169
बिहार 118
उत्तराखंड 46
केरल 30
ओडिशा 79
झारखंड 20
छत्तीसगढ़ 15
असम 37
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 08
पुडुचेरी 18
मेघालय 02
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 09
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल 22,669

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख

मौतें
16 जून 2,004
23 जून 468
30 जून 506
08 जुलाई 491
10 जुलाई 520

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 5,205
अहमदाबाद 1,515
ठाणे 1,536
पुणे 1,026
चेन्नई 1,218
कोलकाता 486

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


More than 500 people lost their lives for the second consecutive day; Death toll in Maharashtra crosses 10,000, 223 patients succumbed here in 24 hours