लवलीना बॉक्सिंग के क्वार्टरफाइनल में, मेडल से एक जीत दूर:स्वप्निल 50मी राइफल 3-पोजिशन मेंस के फाइनल में; सिंधु-लक्ष्य अंतिम-16 में

टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने पेरिस ओलिंपिक में अपनी वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वे मेडल से एक जीत दूर हैं। उनका अगला मैच 4 अगस्त को वर्ल्ड नंबर-1 चीन की ली क्वीन से होगा। पेरिस में बुधवार को गेम्स के 5वें दिन भारतीय खिलाड़ी 6 खेलों में दावेदारी पेश कर रहे हैं। लवलीना ने विमेंस बॉक्सिंग की 75 kg वेट कैटेगरी में राउंड ऑफ-16 मैच में नार्वेजियन की मुक्केबाज सुनीवा हॉफटड को 5-0 से हराया। बैडमिंटन में लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ-16 में प्रवेश कर लिया है। साथ ही शूटर स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मेंस इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला ने राउंड ऑफ-16 में जगह बनाई। वहीं, अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने लगातार दो मुकाबले जीतते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली…