लॉकडाउन और कर्फ्यू की स्थिति से बाजार फिसला, बीएसई 660 और निफ्टी 195 अंक नीचे बंद; सेलिंग में 33% गिरावट भी बनी बाजार गिरने का कारण

मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 176.41 अंक नीचे और निफ्टी 51.85 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 745.55 अंक तक और निफ्टी में 222.25 पॉइंट तक की गिरावट रही है।

कारोबार के अंत में बीएसई 660.63अंक या 1.80% नीचे 36,033.06 पर और निफ्टी 195.35पॉइंट या 1.81% नीचे 10,607.35पर बंद हुआ। आज बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% तक की गिरावट रही। इससे पहले सोमवार को बीएसई 99.36 अंक ऊपर 36,693.69 पर और निफ्टी 34.65 पॉइंट ऊपर 10,802.70 पर बंद हुआ था।

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

  • अमेरिक-चीन के बीच तनाव:चीन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर के तमाम इलाकों पर उसके दावे को खारिज कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को एक बड़ा नीतिगत फैसला लेते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे का कोई कानूनी आधार नहीं है और वह एकतरफा तरीके से अपनी मर्जी इस इलाके में नहीं थोप सकता है। अमेरिका ने कहा है कि 21वीं सदी में चीन के आक्रामक नजरिए के लिए कोई जगह नहीं है।
  • लॉकडाउन के बाद कर्फ्यू:कोविड-19 के बढ़त मामलों ने एक बार फिर शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बना दी है। कई शहरों में आवाजाही और कारोबार बंद हो रहे हैं। पुणे, बेंगलुरु में जहां लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है, तो यूपी, बिहार जैसे राज्यों में कर्फ्यू की स्थिति बन गई है। वायरस से संक्रमित लोगों के मामले ऐसे ही बढ़त रहे तो एक बार फिर लॉकडाउन की स्थिति बना जाएगा। ऐसा होता है तो पटरी पर आ रही आर्थिक योजनाएं फिर से बैठ जाएंगी।
  • सेलिंग में 33% की गिरावट:कंज्यूमर प्रोडक्ट, स्मार्टफोन और ऑटोमोबाइल आइटम में पिछले एक सप्ताह में 33 फीसदी की गिरावट आई है, क्योंकि कोविड-19 के मामलों को रोकने के लिए देश भर में स्थानीय लॉकडाउन रोल आउट किए गए हैं। मोबाइल फोन के रिटेलर्स ने बताया कि जुलाई में बिक्री में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि मांग में सुधार हुआ है।
  • ग्लोबल शेयर मार्केट डाउन:एशियाई शेयर बाजार फिसल रह हैं। जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों में MSCI का सबसे बड़ा सूचकांक 1.2 प्रतिशत गिर गया। जापान का निक्केई सोमवार को एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था, उसमें 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलियाई और कीवी बाजार पर भी दबाव बना है।

बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में गिरावट

बैंक गिरावट (%)
RBL बैंक 7.28%
इंडसइंड बैंक 5.33%
एक्सिस बैंक 5.08%
बंधन बैंक 4.76%
फेडरल बैंक 3.77%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.37%

बीएसई पर करीब 66 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 142 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,805 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 828 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,855 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 130 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 58 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 260 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 397 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

आज के टॉप-5 शेयर

कंपनी LTP बढ़त बढ़त (%)
हैथवे केबल 41.70 6.95 20.00
डेन नेटवर्क्स 88.85 8.00 9.89
एफडीसी लिमिटेड 261.15 21.25 8.86
रैलिस इंडिया 292.55 22.00 8.13
फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2129.55 140.55 7.07

इस महीने बीएसई सेंसेक्स का प्रदर्शन

तारीख अंक बढ़त/गिरावट
1 जुलाई 35414 7 जुलाई को 36,674 अंक पर पहुंचा
8 जुलाई 36,329 345 अंक नीचे गिरा
9 जुलाई 36,737 408 अंक की बढ़त
10 जुलाई 36,594 143 अंक नीचे गिरा
13 जुलाई 36,693 99 अंक की बढ़त
14 जुलाई 36,033 660 अंक नीचे गिरा

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 10.50 अंक ऊपर 26,085.80 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.13 फीसदी गिरावट के साथ 226.60 अंक नीचे 10,390.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.94 फीसदी गिरावट के साथ 29.82 पॉइंट नीचे 3,155.22 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.54 फीसदी गिरावट के साथ 18.64 अंक नीचे 3,424.64 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,07,645 हो गई है। इनमें 3,11,422 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 5,72,112 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 23,727 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,235,760 हो चुकी है। इनमें 575,525 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 138,247 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 660.63अंक नीचे 36,033.06 पर और निफ्टी 195.35पॉइंट नीचे 10,607.35पर बंद हुआ।

02:48 PM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल सभी 15 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है; मारुति के शेयर में सबसे ज्यादा 3.79% की गिरावट है।

01:20 PMबीएसई 745.55 अंक नीचे 35,948.14 पर और निफ्टी 222.25 पॉइंट नीचे 10,580.45 पर कारोबार कर रहा है।

12:21 PM बीएसई 30 में शामिल सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर में बढ़त है; भारतीय एयरटेल के शेयर में 1.53% की बढ़त है।

10:54 AM बीएसई में शामिल टेलीकॉम, बैकिंग और ऑटो सेक्टर में गिरावट है; प्राइवेट बैंक सेक्टर 2.62% तक लुढका।

10:30 AM बीएसई टेलीकॉम सेक्टर में शामिल 14 में से 7 कंपनिंयों के शेयरों में बढ़त और 7 में गिरावट है; टाटा कम्युनिकेशन के शेयर में सबसे ज्यादा 5% की बढ़त है।

संकट में फंसे निजी क्षेत्र का देश का छठांबड़ा बैंक यस बैंक एफपीओ के जरिए पैसा जुटाने की योजना बना रहा है। आरबीआई के नियमों के मुताबिक यह पैसा उसके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि बैंक का सीएआर 6.5 प्रतिशत है।

जून में देश की खुदरा महंगाई की दर 6.09 फीसदी दर्ज की गई। यह दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दिए गए रेंज से ज्यादा है। इससे आरबीआई दोहरे संकट में फंस गया है। आरबीआई की दुविधा यह है कि वह ब्याज दर बढ़ाकर महंगाई कम करे या इसे घटाकर आर्थिक विकास तेज करे।

10:02 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयरों में गिरावट है; सबसे ज्यादा गिरावट RBL बैंक के शेयर में है।

09:41 AM बीएसई 30 में शामिल 10 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 20 में गिरावट है; HCL टेक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:27 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर में से 3 में बढ़त और अन्य 20 में अभी गिरावट है।

09:24 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स में अभी गिरावट है।

09:15 AMबीएसई 248.59 अंक नीचे 36,445.10 पर और निफ्टी 77.65 पॉइंट नीचे 10,725.05 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: July 14 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates