लॉर्ड्स टेस्ट- आखिरी दिन भारत को 135 रन की जरूरत:4 विकेट गंवाए; केएल राहुल नाबाद; इंग्लैंड ने 193 रन का टारगेट दिया

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भारत के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में 192 रन बनाते हुए भारत को 193 रन का चुनौतीपूर्ण टारगेट दिया। इतना ही नहीं, दिन का खेल खत्म होते-होते 4 भारतीय बैटर्स को पवेलियन भी भेज दिया है। स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 58 रन बना डाले हैं। ओपनर केएल राहुल 33 रन पर नाबाद हैं। आखिरी दिन भारतीय टीम को 135 रन और बनाने है और 6 विकेट शेष हैं। रविवार के आखिरी सेशन में ओपनर यशस्वी जायसवाल शून्य, करुण नायर 14 रन, कप्तान शुभमन गिल 6 रन और आकाश दीप एक रन बनाकर आउट हुए। ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट झटके। कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले इंग्लैंड के जो रूट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स ने 33, हैरी ब्रूक ने 23 और जैक क्रॉली ने 22 रन की पारियां खेलीं। भारत से वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके। नीतीश कुमार रेड्‌डी और आकाश दीप को एक-एक विकेट मिला। पहली पारी में भारत और इंग्लैंड की टीमें 387-387 के स्कोर पर ऑलआउट हुईं। किसी को बढ़त नहीं मिली। मैच का स्कोरकार्ड दिन की बेस्ट परफॉर्मेंस दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।