लॉर्ड्स टेस्ट- भारत ने 5वां विकेट गंवाया:आर्चर ने ऋषभ पंत को बोल्ड किया, राहुल नाबाद; इंग्लैंड ने 193 रन का टारगेट दिया

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। सोमवार को पांचवां दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। टीम जीत से 122 रन दूर है। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। ऋषभ पंत (9 रन) को जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया। पहली पारी में दोनों टीमों ने एक सामान 387-387 का स्कोर बनाया था। जबकि इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर सिमट गई थी। IND-ENG मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।