जर्मन सरकार ने देश के सबसे बड़े कट्टर दक्षिणपंथी ग्रुप ‘राइख सिटीजन’ पर बैन लगा दिया है। यह संगठन खुद को जर्मनी का साम्राज्य कहता है और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना चाहता है। मंगलवार को इसके चार नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। कई राज्यों में 800 पुलिस अधिकारी इस ग्रुप की प्रापर्टी और प्रमुख सदस्यों के घरों की तलाशी ले रहे हैं। जर्मनी के इंटरनल मिनिस्टर अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने कहा इस संगठन के सदस्यों में हमारे देश में अलग राज्य बनाने की कोशिश की और आर्थिक अपराधों को बढ़ावा दिया। इन लोगों ने यहूदी विरोध झूठी कथाओं को सहारा लिया और देश की सत्ता पर दावा किया। राइख सिटीजन ग्रुप की शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी
राइख सिटीजन ग्रुप जिसे रीच्सबर्गर ग्रुप भी कहा जाता है कि शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी। इसके मेंबर देश के अलग अलग हिस्सों में फैले हुए हैं। ये लोग जर्मनी को एक देश के तौर पर मान्यता नहीं देता है। इसका दावा है कि जर्मनी का ऐतिहासिक राइख साम्राज्य अभी भी मौजूद है। इस ग्रुप के मेंबर देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक सिस्टम जैसे संसद, कानून या अदालतों की अनदेखी करते हैं। वे टैक्स और जुर्माना देने से भी इनकार करते हैं। ये लोग अदालती आदेशों की अनदेखी करते हैं और कभी-कभी अपने पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस खुद ही छाप लेते हैं। इसके साथ ही खुद को सम्राट भी घोषित कर देते हैं। जर्मनी एक देश नहीं बल्कि एक प्राइवेट कंपनी है राइख सिटीजन ग्रुप का दावा है जर्मनी एक आजाद देश नहीं है, बल्कि सेकेंड वर्ल्ड वॉर में जिन देशों की जीत हुई थी उनके द्वारा बनाई गई एक प्राइवेट कंपनी है। यहां रहने वाले लोग इस कंपनी के वर्कर्स हैं। अपनी इस बात को साबित करने के लिए ये ग्रुप कहता है कि सेकेंड वर्ल्ड वॉर में जर्मनी ने आत्म समर्पण कर दिया था, लेकिन किसी शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, क्योंकि उस वक्त कोई जर्मन सरकार नहीं थी जो इस पर हस्ताक्षर करती। तब मित्र देशों (ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, रूस) ने मिलकर एक देश बनाया जो असल में एक प्राइवेट कंपनी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति लुंगी में थाईलैंड भागे, उन पर हत्या का केस, पुलिस अफसर सस्पेंड बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने 8 मई को देश छोड़ दिया था। अब एक बांग्लादेशी अखबार प्रतिदिन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस से बचने के लिए वे सुबह 3 बजे लुंगी में ही भाग निकले थे। वे ढाका एयरपोर्ट से थाई एयरवेज की फ्लाइट्स में सवार होकर निकल गए। अभी वे थाईलैंड में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यूनुस सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति के फरार होने की घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड और ट्रांसफर कर दिया गया है। राष्ट्रपति के परिवार के लोगों का कहना है कि वे अपने भाई और बहनोई के साथ इलाज के लिए गए थे। हालांकि राजनीतिक विरोधियों का कहना है कि वे मुकदमे से बचने के लिए भाग रहे हैं। 81 साल के हामिद पर हत्या का भी मामला चल रहा है। शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद अवामी लीग के कई नेता जेल भेज दिए गए हैं। कुछ विदेश चले गए हैं और बाकी फरार हैं। कई नेताओं पर हत्या समेत कई तरह के अपराध के आरोप लगे हैं। अब्दुल हामिद 2013 से 2023 तक 2 बार बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे चुके है। वे 2024 में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज हत्या के कम से कम एक मामले में सह-अभियुक्त हैं। राष्ट्रपति बनने से हामिद हसीना की अवामी लीग पार्टी से सांसद थे। अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाएगा भारत:एल्युमिनियम-स्टील इंपोर्ट पर 25% ड्यूटी वसूल रहा US भारत ने स्टील और एल्युमीनियम पर अमेरिकी टैरिफ के जवाब में वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के नियमों के मुताबिक रीटेलिएटरी यानी जवाबी शुल्क लगाने की बात कही है। अमेरिका अपने बिजनेस सेफ्टी का हवाला देते हुए इन प्रोडक्ट्स पर 2018 से टैरिफ वसूल रहा है। WTO के अनुसार, इससे भारतीय उत्पाद के 7.6 बिलियन डॉलर (करीब ₹64,512 करोड़) के आयात पर असर पड़ेगा, जिसमें करीब 1.91 बिलियन डॉलर (करीब ₹16,213 करोड़) का ड्यूटी है। 2018 में लगाया था 25% ड्यूटी 23 मार्च 2018 को अमेरिका ने भारत के स्टील प्रोडक्ट्स पर 25% और एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स पर 10% टैरिफ लगाया था। जनवरी 2020 में इसे आगे के लिए बढ़ा दिया था। इस साल 10 मई को अमेरिका ने इंपोर्ट ड्यूटी को रिवाइज कर दोनों उत्पादों (एल्युमिनियम और स्टील) पर 25% कर दिया, जो कल यानी 12 मई से लागू है। भारत ने WTO को बताया है कि स्टील, एल्युमीनियम और संबंधित उत्पादों पर अमेरिकी सुरक्षा उपायों के जवाब में कुछ रियायतों को समाप्त कर देगा। इंडोनेशिया में गोला-बारूद नष्ट करने के दौरान विस्फोट, 4 सैनिकों समेत 13 लोगों की मौत इंडोनेशिया के जावा में एक्सपायर हो चुके गोला-बारूद को नष्ट करने के दौरान हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 4 सैनिक भी हैं। विस्फोट की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। इंडोनेशियाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल क्रिस्टोमी सियानतुरी ने बताया कि यह घटना एक सैन्य गोदाम केंद्र में हुई। शुरुआत में एक विस्फोट होने के तुरंत बाद दूसरा विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि कई घायलों का इलाज जारी है। मेजर जनरल ने बताया कि घटना की वजह की जांच की जा रही है। इसमें यह जांच की जा रही है कि गोला-बारूद के निपटान के लिए मानक प्रक्रिया का पालन हुआ था या नहीं। इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को हुए एक भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार सैनिक शामिल हैं। यह विस्फोट एक्सपायर हो चुके गोला बारूद में हुआ। हालांकि विस्फोट की वजह क्या रही, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच चल रही है। हमास ने अमेरिकी-इजरायली बंधक को रिहा किया, 19 महीनों से कैद में था एडन हमास ने इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर को 19 महीनों बाद रिहा कर दिया है। 21 साल का एडन गाजा की सीमा पर इजराइली सेना में था, उसे 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने पकड़ लिया था। इजराइल ने सोमवार को गाजा में अपने सैन्य अभियान को कुछ घंटों के लिए रोक दिया ताकि यह हस्तांतरण आसान हो सके। हमास के एक अधिकारी के मुताबिक यह रिहाई सद्भावना के तौर पर की गई है। यह मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले एक नए युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के प्रयासों का हिस्सा थी। राष्ट्रपति ट्रम्प ने रिहाई पर उनके परिवार को बधाई दी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के घर में आग लगी, एक व्यक्ति गिरफ्तार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर के उत्तरी लंदन में स्थित घर में आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग सोमवार की सुबह लगी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों ने आग पर काबू पाया। मामले में पुलिस ने 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच आतंकी हमले से जोड़ कर भी कर रही है। हालांकि, आग लगने के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद से स्टार्मर प्रधानमंत्री के आधिकारिक डाउनिंग स्ट्रीट निवास में रह रहे हैं। उन्होंने अपने पारिवारिक घर को किराए पर दिया है।