जापान में रविवार को एक एम्बुलेंस हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार 6 में से 3 लोगों की मौत हो गई। जापान कोस्ट गार्ड के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर एक मरीज को नागासाकी से फुकुओका ले जा रहा था। हादसे में पायलट, एक मैकेनिक और एक नर्स को बचा लिया गया, लेकिन डॉक्टर, मरीज और उनके देखभालकर्ता की जान चली गई। कोस्ट गार्ड ने बचाव के लिए दो विमान और तीन जहाज तैनात किए। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हुई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान की जेल में बंद महरंग बलूच ने रिहाई से इनकार किया, आतंकवाद-हत्या का आरोप पाकिस्तान की जेल में बंद बलूच नेता महरंग बलोच ने सरकार के रिहाई प्रस्ताव को नकार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वेटा प्रशासन ने हुड्डा जेल में उनसे मुलाकात की और शर्तों के साथ रिहाई की पेशकश की। इसमें शर्त थी कि वह बलोच यकजहती कमेटी (BYC) के धरनों और सड़क जाम को रोकें। BYC एक मानवाधिकार संगठन है, जो पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में कथित सरकारी अत्याचारों और मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ काम करता है। महरंग ने इन शर्तों को मानने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी रिहाई तभी मंजूर होगी, जब सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए। महरंग की बहन नादिया बलोच ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। महरंग को 22 मार्च को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उन पर आतंकवाद, हत्या और देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महरंग बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के लिए लड़ रही हैं और इसे दबाने की कोशिश के खिलाफ अपनी आवाज बनाए रखना चाहती हैं। चीन में तिब्बत के धार्मिक नेता की मौत, 9 महीने से हिरासत में थे
चीन में तिब्बत के धार्मिक नेता तुल्कू हंगकर दोर्जे की मौत हो गई है। सेंट्रल तिब्बतीयन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक चीनी अधिकारियों ने दोर्जे की मौत की जानकारी 2 अप्रैल को दी। हालांकि, चीन के अधिकारियों ने अब तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है और ना ही उनका शव लौटाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोर्जे तिब्बत के गोलोग क्षेत्र (चीन के किंघाई राज्य) में लुंग न्गोन मठ के 10वें मठाधीश थे। वे चीन सरकार के पंचेम लामा की नियुक्ति से खुश नहीं थे। उन्होंने लामा का स्वागत करने से इनकार कर दिया था। वे 21 जुलाई 2024 को अचानक गायब हो गए थे। इसके बाद चीनी अधिकारियों ने मठ और स्थानीय लोगों पर सख्त पाबंदियां लगा दी थीं। सेंट्रल तिब्बती एडमिनिस्ट्रेशन (CTA) ने इसे ‘संदिग्ध परिस्थितियों में मौत’ बताया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसकी जांच की मांग की है। ब्रिटिश सांसद को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया, बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप ब्रिटेन के लेबर सांसद डैन नॉरिस (65 साल) को शनिवार को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन पर बलात्कार और बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के कई आरोप हैं। ज्यादातर आरोप 2000 के दशक से जुड़े हैं, लेकिन एक आरोप 2020 का है। अभी तक यह पता नहीं है कि कितने अलग-अलग बच्चों या घटनाओं से जुड़े आरोप हैं। लेबर पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया। इसका मतलब है कि वे अब संसद में लेबर सांसद के रूप में नहीं बैठ सकते। नॉरिस को 2024 में नॉर्थ ईस्ट समरसेट और हनहम के लिए सांसद के रूप में चुना गया था। अमेरिका ने साउथ सूडान के सभी लोगों का वीजा रद्द किया, अवैध अप्रवासियों को लेने से मना किया था अमेरिका ने साउथ सूडान के लोगों को जारी सभी वीजा को रद्द कर दिया है। यह इस तरह की पहली कार्रवाई है। साउथ सूडान ने अपने उन नागरिकों को जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे, उन्हें वापस लेने से मना कर दिया था। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका आगे भी साउथ सूडान के लोगों को अमेरिका में घुसने से रोकने के लिए हर उपाय करेगा। साउथ सूडान दुनिया के सबसे नए और सबसे गरीब देशों में से एक है। इजराइल ने दो महिला ब्रिटिश सांसदों को देश में एंट्री नहीं दी, एयरपोर्ट पर डिटेन किया इजराइल के दौरे पर गए ब्रिटिश संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल दो सांसदों अब्तिसम मोहम्मद और युआन यांग को इजराइली अधिकारियों ने देश में एंट्री देने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सांसदों को एयरपोर्ट पर ही डिटेन कर लिया गया। दोनों सांसदों पर अधिकारियों ने इजराइल के खिलाफ नफरत और दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश के आरोप में एंट्री देने से इनकार किया गया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि इजराइल के इस कदम स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब्तिसम मोहम्मद यमन में जन्मी हैं और ब्रिटिश संसद में निर्वाचित होने वाली पहली अरब महिला हैं। युआन यांग ब्रिटिश संसद में चुनी गई पहली चीनी मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं। इजराइल ने 15 राहतकर्मियों की हत्या मामले में गलती मानी, मारने के बाद शव को रेत में दबा दिया था इजराइल ने माना है कि 23 मार्च को गाजा में 15 राहतकर्मियों की हत्या के मामले में उनके सैनिकों ने गलतियां की हैं। ये राहतकर्मी संयुक्त राष्ट्र राहत कार्यों से जुड़े थे। इजराइल ने पहले कहा था कि सैनिकों ने गोलीबारी की क्योंकि राहतकर्मियों की गाड़ियां अंधेरे में बिना हेडलाइन के जा रही थी। उन्होंने इजराइली सैनिकों को जाने से पहले सूचना नहीं दिया था। हालांकि मारे गए एक राहतकर्मी के मोबाइल फुटेज से पता चला कि गाड़ियों की लाइटें जल रही थीं। इजराइली सेना ने यह भी दावा किया था कि मारे गए लोगों में 6 राहतकर्मी हमास से जुड़े थे। हालांकि सेना ने अब तक इससे जुड़ा कोई सबूत नहीं दिया। इजराइली सेना ने यह माना था कि जब सैनिकों ने गोलीबारी की तो वे निहत्थे थे। एक इजराइली सैन्य अधिकारी ने कहा कि 23 मार्च को हमले के बाद इजराइली सेना ने सभी मृतकों के शवों को रेत में दबा दिया था, ताकि उन्हें जंगली जानवरों से से बचाया जा सके। इस घटना के एक सप्ताह के बाद जब शवों को निकाला गया तो एक राहतकर्मी रेफत राडवान का मोबाइल फोन भी मिला, जिसमें घटना की फुटेज थी। इजराइली सैन्य अधिकारी ने इस बात से इनकार किया कि मरने से पहले किसी भी राहतकर्मी को हथकड़ी लगाई गई थी। न किसी को नजदीक से नहीं मारा गया। इजराइली सेना ने इस पूरी घटना की जांच करने का वादा किया है। अमेरिका में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में भारतीय मूल का जज गिरफ्तार, 10 साल की सजा हो सकती है अमेरिका के टेक्सास राज्य के फोर्ट बेंड काउंटी में भारतीय मूल के अमेरिकी जज ज के. पी. जॉर्ज को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जॉर्ज पर वायर फ्रॉड और चुनावी फंडिंग रिपोर्ट में गड़बड़ी के आरोप भी लगे हैं। जॉर्ज 2018 से काउंटी जज के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें फिलहाल 20 हजार डॉलर की जमानत पर रिहा किया गया है। दोषी पाए जाने पर उन्हें 10 साल की जेल हो सकती है। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के मुताबिक, जॉर्ज पर 30 हजार से 1.5 लाख डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। जॉर्ज ने सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है। अमेरिका भारी बारिश से बाढ़ के हालात; अब तक 16 की मौत अमेरिका के दक्षिणी और मध्य-पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और टॉर्नेडो ने तबाही मचा दी है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 10 मौतें टेनेसी में हुई हैं। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से टेक्सास से ओहायो तक के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जगहों पर नदियों का जलस्तर आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। मिसौरी, केंटकी और आर्कनसॉ में भी मौतों की खबर है। मिसौरी में एक व्यक्ति बहते वाहन से बाहर निकलने के बाद डूब गया। केंटकी में 9 साल का बच्चा और 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई, जबकि आर्कनसॉ में 5 साल के बच्चे की जान गई। इस हफ्ते की शुरुआत में आए टॉर्नेडो कई रिहायशी इलाकों को पूरी तरह तबाह कर चुके हैं और इनमें कम से कम 7 मौतें हुई हैं।