जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुनिया के देशों और खासतौर पर अमेरिका से मदद मांगी है। इमरान ने लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। इमरान ने टाइम मैगजीन में एक आर्टिकल में लिखा है। इसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प को जीत पर बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ आर्थिक साझेदारी को मजबूत करेगा। साथ ही देश में चरमपंथ को बढ़ावा देने वाली ताकतों को रोकेगा। उन्होंने देश में लोकतंत्र के हालात पर चिंता करते हुए लिखा कि पाकिस्तान इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। खान ने आरोप लगाया कि न्यायपालिका का इस्तेमाल राजनीतिक उत्पीड़न के लिए किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… ट्रम्प के रिसोर्ट के ऊपर तीन विमानों ने उड़ान भरी, वायुसेना ने फाइटर जेट भेजे अमेरिका के फ्लोरिडा में मौजूद राष्ट्रपति ट्रम्प के रिसोर्ट के ऊपर इस महीने तीन विमानों ने उड़ान भरी। इन विमानों ने नो फ्लाई जोन एयर स्पेस का उल्लंघन किया। इसके बाद अमेरिकी वायुसेना ने F-16 फाइटर जेट्स को वहां भेजा। द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटनाएं 15, 17 और 18 फरवरी को हुई। रिपोर्ट के मुताबिक विमानों को नो फ्लाई जोन से हटाने के लिए फाइटर जेट्स ने फ्लेयर का इस्तेमाल भी किया। साउथ अमेरिकी देश बोलीविया में 2 बसों की टक्कर; 37 की मौत दर्जनों घायल साउथ अमेरिकी देश बोलीविया 2 बसों की टक्कर में 37 लोगों की मौत हो गई है। 39 घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार देर रात) हुआ। अधिकारियों के मुताबिक एक बस गलत लेन में चली गई थी। इसकी वजह से यह हादसा हुआ। अधिकारियों को शक है कि हादसे से पहले बस का ड्राइवर नशे में था। बस के यात्रियों ने उसे शराब पीते हुए देखा था। फिलहाल प्रशासन ने मृतकों और घायलों को अस्तपताल में भर्ती कराया है और उनकी पहचान की जा रही है। पोप को सांस लेने में तकलीफ, वेंटिलेटर पर रखा गया; वेटिकन बोला- उनकी हालत स्थिर निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे पोप फ्रांसिस सांस लेने में तकलीफ के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया है। वेटिकन ने शनिवार शाम को बयान जारी कर बताया कि पोप की हालत स्थिर बनी हुई है। शनिवार सुबह पोप ने कॉफी पी और अखबार पढ़ा था। इससे पहले शुक्रवार देर रात वेटिकन के अपडेट में बताया गया कि पोप को फेफड़ों में ऐंठन (Bronchial Spasm) के कारण अचानक खांसी का दौरा पड़ा, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। डॉक्टरों ने पोप को नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा। अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बनाएंगे ट्रम्प, अभी तक किसी भाषा को ये दर्जा नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को एक एग्जीक्यूटिव आदेश पर साइन करके अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित कर सकते हैं। अमेरिका के 250 साल के इतिहास में कोई आधिकारिक भाषा नहीं रही है। ट्रम्प का यह आदेश पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के उस आदेश को उलट देगा, जिसमें सरकारी एजेंसियों को कहा गया था कि वो गैर-अंग्रेजी भाषी लोगों की भाषा को मदद देंगे। नए आदेश के तहत सरकारी एजेंसियों के पास यह निर्णय लेने का अधिकार होगा कि उन्हें बहुभाषी सेवाएं देना है या नहीं। अमेरिका की भले ही कोई भी आधिकारिक भाषा नहीं रही हो, लेकिन संविधान और स्वतंत्रता की घोषणा जैसे प्रमुख दस्तावेजों में अंग्रेजी का इस्तेमाल प्रमुखता से किया गया है। अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिलने के साथ ही अमेरिका उन 180 देशों के साथ जुड़ जाएगा, जहां अंग्रेजी का इस्तेमाल आधिकारिक भाषा के तौर पर किया जाता है। जेलेंस्की यूरोपीय देशों की समिट में शामिल होने लंदन पहुंचे:ब्रिटिश PM ने गले लगाया यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आज यानी रविवार को लंदन में यूरोपीय देशों की एक समिट में शामिल होंगे। शनिवार को इंग्लैंड पहुंचने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की का गले लगाकर स्वागत किया। यहां जेलेंस्की का जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। स्टार्मर ने जेलेंस्की से कहा कि आपको पूरे ब्रिटेन का सपोर्ट हासिल है। हम आपके और यूक्रेन के साथ खड़े हैं, भले ही इसमें कितना भी वक्त क्यों न लग जाए। जेलेंस्की ने इस सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। यहां पढ़ें पूरी खबर…