उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा उफान पर है। गंगा में हर घंटे 1 CM पानी बढ़ रहा है। गंगा 62.62 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 71.262 मीटर है। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पानी में डूबा है, इसके कारण चिताएं छत पर जलाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश में 21 जिलों में रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। लगातार बारिश जारी है। अगले 24 घंटे में 8 इंच बारिश की संभावना है। जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खोले गए हैं। पहले से उफान पर नर्मदा नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में दो मकानों की छत गिर गई। हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। पांच लोग हैं। बूंदी जिले में एक कार घोड़ा पछाड़ नदी में गिर गई। कार सवार सकुशल बचे। राज्य के 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में आज रेड अलर्ट है। तेज बारिश जारी है। सरगुजा रीजन में 10 घंटे तक लगातार बारिश हुई। पूरे इलाके में कई फीट पानी भर गया। सड़क पर खड़े वाहन आधे पानी में डूब गए। NH 343 पर सामान से लदा ट्रक गागर नदी में गिर गया। इधर, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में आज बादल फटा। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। मंडी जिले की चौहार घाटी में एक वाहन-यातायात और तीन पैदल पुल बह गए। कुल 5 पुल बहे हैं। 3 जिलों कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में रेड अलर्ट है। देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट देखने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…