स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट का पेरिस ओलिंपिक 2024 में पदक जीतने का सपना टूट गया है। विनेश को ओवरवेट होने की वजह से फाइनल खेलने से रोक दिया गया। वह एक दिन में तीन बाउट जीतकर ओलिंपिक चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़ी थीं, लेकिन फाइनल से पहले उनका वजन 100 ग्राम बढ़ गया। जिसकी वजह से वह डिस्क्वालीफाई हो गईं। इस मुश्किल घड़ी में विनेश के सपोर्ट में जापान के पहलवान उतर आए हैं। ओलिंपिक चैंपियन जापानी पहलवान रेई हिगुची ने कहा है कि वह विनेश के दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। विनेश फोगाट को निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण पेरिस ओलिंपिक के फाइनल के लिए अयोग्य ठहराकर बाहर दिया गया था। पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता रेई हिगुची को तीन साल पहले टोक्यो ओलिंपिक के क्वालीफायर से सिर्फ 50 ग्राम अधिक वजन होने के कारण बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वह अपने घरेलू ओलिंपिक में हिस्सा नहीं ले सके। हिगुची ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में भारत के अमन सहरावत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के अमन को सेमीफाइनल में हराया
पेरिस ओलिंपिक में हिगुची ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी के सेमीफाइनल में भारत के अमन सहरावत को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले उन्होंने 2016 रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने विनेश फोगाट का सपोर्ट करते हुए कहा है कि असफलताओं से उबरना सबसे खूबसूरत चीज है। उन्होंने विनेश की कुश्ती से रिटायरमेंट की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, “मैं आपका दर्द सबसे अच्छी तरह समझता हूं। असफलताओं से उबरना सबसे खूबसूरत चीज है
रेई हिगुची ने विनेश फोगाट की संन्यास की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं आपका दर्द अच्छी तरह समझता हूं। बस 50 ग्राम। दूसरों की बातों की चिंता मत करो। जिंदगी चलती रहती है।असफलताओं से उबरना सबसे खूबसूरत चीज है। अच्छी तरह आराम करो। मैं असफलता और निराशा से गुजर चुका हूं
रेई हिगुची ने 2016 रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीता था। उन्होंने ‘जापान न्यूज’ से टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने में असफल होने के बारे में कहा, ‘मैं असफलता और निराशा से गुजर चुका हूं, लेकिन मैं खुद पर विश्वास करके सफल होने में कामयाब रहा। फिर भी मुझे नहीं लगता कि मैं सिर्फ अपने प्रयासों से स्वर्ण पदक जीत सकता था। तब हिगुची को ‘जंक फूड’ के प्रति लगाव के लिए दोषी माना जा रहा था। विनेश ने खेल पंचाट में अपील की है कि उन्हें जॉइंट रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। इस पर फैसला आज रात आ सकता है।