विमेंस एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी कर फैसला लिया है। पाकिस्तान ने 12 ओवर में दो विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। सिदरा अमीन और कप्तान निदा दार क्रीज पर हैं। मुनीबा अली 37 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें उदेशिका प्रबोधनी ने बोल्ड किया। प्रबोधनी ने गुल फिरोजा (25 रन) को भी आउट किया। इसी के साथ प्रबोधनी ने टी-20 इंटरनेशनल में 100वां विकेट हासिल किया है। उन्होंने ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले के लिए पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।