विमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मैच आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दोनों ही टीमें इस एशिया कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप का फाइनल खेल रही है, जबकि श्रीलंका छठी बार फाइनल में पहुंची हैं। दोनों टीमें लगातार दूसरी और कुल छठी बार खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी। एशिया कप के हर फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया। मैच डिटेल्स आखिरी 5 मैच हेड टू हेड स्टार्स पर नजरें दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय
भारतीय विमेंस टीम अभी फॉर्म में हैं। पहले मैच में उसने पाकिस्तान, दूसरे में UAE, तीसरे में नेपाल और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया। दूसरी ओर, श्रीलंका ने पहले मैच में बांग्लादेश, दूसरे में मलेशिया, तीसरे में थाईलैंड और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया। वेदर रिपोर्ट
मैच वाले दिन यहां बारिश की थोड़ी संभावना है। विमेंस एशिया कप 2024 फाइनल मैच के दौरान थोड़ा बादल रहेगा। तापमान 29 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
रंगिरी दांबुला स्टेडियम श्रीलंका में होने वाले एशिया कप के सभी मैच यही खेले जाएंगे। यहां अब तक 17 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल खेले जा चुके हैं। यहां टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं। दोनों ही टीम के कप्तान टॉस जीतकर बॉलिंग लेना चाहेंगे। दांबुला स्टेडियम की पिच बॉलर्स को मदद करती हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 विमेंस एशिया कप की विजेता
विमेंस एशिया कप की शुरुआत 2004 से हुई थी। जब भारत ने इसे जीता था। 9वीं बार विमेंस एशिया कप हो रहा है। अबतक हुए 8 मुकाबलों में भारत ने 7 बार इस टूर्नामेंट को जीता है, वहीं बांग्लादेश ने 1 बार एशिया कप जीता है।