विराट कोहली ने अनुष्का के साथ रामलला के दर्शन किए:लखनऊ से अचानक कार से अयोध्या पहुंचे; हनुमानगढ़ी में भी पूजन किया

विराट कोहली पहली बार पत्नी अनुष्का के साथ अचानक कार से अयोध्या पहुंचे। रविवार सुबह 7 बजे दोनों ने रामलला के दर्शन किए। करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। राम दरबार और पूरे मंदिर को देखा। पुजारियों से राम मंदिर की मूर्तियों और नक्काशी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विराट और अनुष्का हनुमानगढ़ी पहुंचे। 20 मिनट तक दर्शन-पूजन किया। फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अयोध्या यात्रा के दौरान विराट और अनुष्का ने मीडिया से बनाई रखी। इससे पहले, 13 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया था। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा था- प्रसन्न हो? इस पर विराट ने मुस्कुराकर कहा था- हां। 3 तस्वीरें देखिए- विराट ने हनुमानगढ़ी में सवा किलो लड्डू चढ़ाया विराट और अनुष्का सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां सबसे पहले हनुमान जी को प्रणाम किया। विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला हनुमान जी को चढ़ाई। थोड़ी देर तक हाथ जोड़कर खड़े रहे। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने उन्हें सफेद और लाल रंग की फूलों की दो मालाएं पहनाईं। सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। फिर अनुष्का को पीले रंग की दो मालाएं पहनाईं और उन्हें भी आशीर्वाद दिया। इसके बाद वहां मौजूद महंत ने दोनों को शॉल ओढ़ाई। 3 बार वृंदावन जा चुके हैं विराट, आखिरी बार प्रेमानंद महाराज से 7 मिनट की थी बात 13 मई को विराट कोहली तीसरी बार वृंदावन पहुंचे थे। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को वृंदावन आए थे। तीनों बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। 13 मई को सुबह 7:20 बजे विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। दोनों आश्रम में 2 घंटे 20 मिनट रुके। पूरे आश्रम के कामकाज को देखा और समझा। प्रेमानंद महाराज से करीब 7 मिनट तक अकेले में भी बातचीत की। महाराज ने दोनों को आशीर्वाद दिया और चुनरी भेंट की। उन्होंने कहा—”जाओ, खूब आनंदित रहो, नाम जप करते रहो।”इस पर अनुष्का ने पूछा- बाबा, क्या नाम जप से सब कुछ पूरा हो जाएगा?”महाराज ने उत्तर दिया- हां, सब पूरा होगा। विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज की तीन मुलाकातों की 3 तस्वीरें…