वृद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग बनने से जॉब और बिजनेस में कुंभ सहित 8 राशियों के लिए फायदे वाला रहेगा दिन

12 अगस्त, बुधवार को तिथि, ग्रह और नक्षत्र से मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही वृद्धि नाम का एक और शुभ योग दिनभर रहेगा। इन शुभ योगों के प्रभाव से आज मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का फायदा भी मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार वृष, कन्या और तुला राशि वाले लोगों को सितारों का मिला-जुला फल मिलेगा। इन राशि वालों को धन लाभ तो होगा लेकिन खर्चा भी होगा। वहीं मिथुन राशि वालों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है। उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। आज कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी।
नेगेटिव- आज ग्रह स्थिति ऐसी है कि दूसरों की सलाह पर काम करने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करें। इससे आपको अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और अधिक बढ़ाएगा। आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।
लव- घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेमपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- खासी, जुकाम जैसे हल्की-फुल्की परेशानी रहेगी। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- आज आप घर की साज-सज्जा व रचनात्मक कार्यों में अपने आप को व्यस्त रखेंगे। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि घर की व्यस्तता की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं। जोकि बहुत महत्वपूर्ण थे। इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। कभी-कभी गुस्सा या वाणी में कटुता, बनते कार्य में विघ्न डाल सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक निगरानी रखने की आवश्यकता है। कर्मचारियों की कुछ लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। और किसी प्रकार के नुकसान की भी आशंका लग रही है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है, क्योंकि अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्जियत जैसी दिक्कत रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज का दिन कुछ ज्ञानवर्धक व रोचक साहित्य के पठन-पाठन में व्यतीत होगा। रोज की दिनचर्या से अलग तरीके से समय व्यतीत करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर के लिए परीक्षा संबंधी समाचार प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव- कोई भी बड़ा निवेश करने से उससे संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह सोच विचार कर ले। किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। इसलिए किसी भी नियम का उल्लंघन ना करें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा। परंतु फिर भी व्यस्तता अत्यधिक बनी रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। नहीं तो अकारण ही मतभेद पनप सकते हैं।
लव- काम की वजह से परिवार में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती हैं। ऊर्जा वर्धक खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- आज अपना ध्यान पेमेंट आदि एकत्रित करने में केंद्रित करें। क्योंकि रुका हुए या उधार दिया हुए पैसे की आज वापसी आसानी से हो सकती है। आज आप अपनी वाकपटुता और कार्य क्षमता द्वारा अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थितियां बनेंगी। किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब होने की आशंका लग रही है। इसलिए थोड़ा धैर्य बनाकर बात करना उचित है।
व्यवसाय- कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उनके अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को उच्च अधिकारी द्वारा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
लव- घर में कुछ ना कुछ परेशानियां आएंगी। परंतु उनको संभालने का दायित्व आपका ही है। इसलिए परेशान ना होकर समस्या का हल ढूंढे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव लेने की वजह से हारमोंस संबंधी प्रॉब्लम आ सकती है। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- सिंह राशि के लोग अपने मान-सम्मान के प्रति अधिक सजग रहते हैं। आज भी आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए प्रतिष्ठा वर्धक रहेगा। आपके रहन-सहन व बोलचाल का तरीका आपकी छवि में और अधिक निखार लाएगा।
नेगेटिव- किसी भी प्रकार की पेमेंट के लेन-देन में सावधानी रखें और ना ही दूसरों की बातों में आए। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त पर आज कोई भी कार्य ना करें।
व्यवसाय- अपने संपर्क सूत्रों के साथ टच में रहे। आज कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। कुछ समय से आप अपने सामान की क्वालिटी में जो सुधार कर रहे हैं, उसका शुभ परिणाम सामने आ रहा है।
लव- व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत करना आपको तरोताजा रखेगा। आपसी संबंधों में भी खुशहाली आएगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से शारीरिक थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने की योजना बनेगी। अधिकतम समय धर्म-कर्म और अध्यात्म संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। कोई रुका हुआ सरकारी काम भी आज पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि या गलत संगति परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखकर उन्हें समझाने का प्रयत्न करें। अधिक पैसा भी उनके हाथ में ना दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य संबंधी योजनाओं को किसी के साथ शेयर ना करें। आपका ही कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों का दुरुपयोग कर सकता है। घर के अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रहेगी। आपस में बैठकर सुलझाने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम की वजह से सुस्ती हावी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- परिवार के किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श में आपकी सलाह का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आज जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आ सकते हैं। उन्हें स्वीकार करना आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा।
नेगेटिव- आज किसी के साथ उधारी बिल्कुल नहीं रखें। इसकी वजह से कुछ संबंध खराब हो सकते है। अपनी कटु वाणी पर भी काबू रखना अति आवश्यक है। आज अनजान लोगों के साथ बिल्कुल भी संपर्क ना रखें।
व्यवसाय- अपने काम के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की आवश्यकता है। क्योंकि बदलते वातावरण की वजह से अब व्यवसाय की नीतियों में भी बदलाव आ रहा है। इस समय काम पर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
लव- पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय बिल्कुल भी नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। समय-समय पर आराम भी अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर के बड़े बुजुर्गों की देखभाल व मान-सम्मान आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है। उनकी क्षमताएं और प्रतिभाएं अपना मुकाम हासिल करने में मदद करेंगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें आपका वर्तमान खराब कर सकती हैं। इसलिए उन्हें अपने ऊपर हावी ना होने दें। तथा वर्तमान परिस्थितियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में पेपर संबंधी कार्यों पर पूरी पारदर्शिता रखें। किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की आशंका लग रही है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होने वाले हैं।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे को अहमियत देंगे। प्रेम संबंधों को मर्यादा पूर्ण रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- राजनीतिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा तथा राजनीतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। अपना वर्चस्व बनाए रखने का यह उत्तम समय है। संपत्ति संबंधी भी कोई काम आज पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- आज यात्रा या वाहन इस्तेमाल करना स्थगित रखें, क्योंकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका दिख रही है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- थोड़ी सी सूझबूझ आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे संबंध उनका मनोबल बढ़ायेंगे। तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर पूर्ण करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।
लव- आपकी प्रत्येक कार्य में जीवनसाथी का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से कुछ एलर्जी जैसी शिकायत महसूस हो सकती हैं। अपनी देखभाल अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- अध्यात्म और अध्ययन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। आपसी मेलजोल घर का वातावरण बहुत ही खुशनुमा बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं व गतिविधियों की चर्चा किसी के सामने ना करें। ध्यान रखें कि आपकी जो योजना उजागर हो जाती है वह फलीभूत बहुत मुश्किल से होती है। आलस व थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से अधिकतर काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। समय उपलब्धियों वाला है इसका सदुपयोग करें। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपसे नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंध भावुकता पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गला खराब हो सकता है। आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- रिश्तेदारी में किसी के विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों का साथ आपके व्यक्तित्व को निखारेगा और आपकी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आपकी मदद भी करेगा।
नेगेटिव- परंतु अपरिचित व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अपने व्यवहार में नरमी बनाकर रखें। क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
व्यवसाय- आज अधिकतर काम फोन और संपर्कों के माध्यम से ही संपन्न होंगे। घर बैठे आप व्यवसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द ,माइग्रेन जैसी समस्या रह सकती हैं। गरिष्ठ व तले-भुने खानपान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- नजदीकी दोस्त के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपको अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से अधिक लाभ होगा। घर में बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- घर के किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हॉस्पिटल के चक्कर लग सकते हैं। अपने काम के बोझ को अन्य सदस्यों के साथ बांट लें। अन्यथा आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह जाएंगे।
व्यवसाय- मीडिया से संबंधित संपर्कों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें, इनकी वजह से आपके व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परंतु धन आगमन के मार्ग मंद ही रहेंगे।
लव- पति-पत्नी में मधुर सामंजस्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से परहेज रखें।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (12th August 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs