पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए 2 मेडल की उम्मीद है। पहला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला बैडमिंटन में लक्ष्य सेन और मलेशिया के ली जी जिया के बीच जारी है। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 21-13 से जीत लिया। फिर मलेशियाई खिलाड़ी ने दूसरा गेम 21-16 से जीतकर मैच का स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। दूसरी ओर, शूटर अनंत जीत सिंह और महेश्वरी चौहान की जोड़ी चीन की मिक्स्ड टीम के खिलाड़ी एक अंक से ब्रॉन्ज मेडल हार गई है। इस मुकाबले में चीन ने 44 अंक स्कोर किए, जबकि भारतीय जोड़ी 43 अंक ही हासिल कर सकी। उधर, भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम इंडिया ने राउंड ऑफ-16 मैच में चौथी सीड रोमानिया को 3-2 से हराया। अब मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामत की टीम अमेरिका और जर्मनी की विनर से भिड़ेगी।