शनिवार, 14 सितंबर को मेष और वृष राशि के लोग नकारात्मक बातों से बचें और सकारात्मक रहें। तुला राशि के लोग जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकार करेंगे तो तनाव से बचे रहेंगे। वृश्चिक राशि के लोग अपनी गलतियां सुधारेंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – THREE OF PENTACLES नकारात्मक बातों पर काम करते हुए खुद को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें, इस कारण काम को गति मिल सकती है। पैसों से संबंधित हुई समस्या का समाधान अगले कुछ दिनों में मिलेगा। फिलहाल आपको संयम बरकरार रखते हुए परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेने की आवश्यकता है। जिन बातों के साथ वर्तमान की स्थिति में आपको समझौता करना पड़ेगा, वह आगे चलकर आप के पक्ष में हो सकती है। निराशा को खुद से दूर रखें। करियर : काम से संबंधित आलस को दूर रखते हुए तय किए टारगेट को हासिल करना संभव होगा। लव : पार्टनर की मर्जी के अनुसार आज निर्णय लें। हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी जीवन शैली में किए गए बदलाव से दूर होगी। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 3 वृषभ – THE SUN नकारात्मक विचारों से बाहर निकालें और सकारात्मकता को अपनाएं। परिवार से संबंधित जो समस्या है, वह आपके प्रयत्नों से दूर हो सकती है। पैसों से संबंधित नुकसान हो सकता है। वर्तमान स्थिति में बड़े निर्णय लेने से बचना होगा। जो बातें आपके पक्ष में हो रही हैं, उन पर ध्यान देते हुए स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करें। करियर : काम की गति धीमी होने के बाद भी महत्वपूर्ण काम तय किए समय के अनुसार पूरे होंगे। काम की जगह आपको प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। लव : परिवार का विरोध दूर होगा, विवाह से संबंधित निर्णय आगे बढ़ाना संभव होगा। हेल्थ : पेट से जुड़ी समस्या दूर होगी, जिससे सेहत में सुधार आ सकता है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 7 मिथुन – EIGHT OF WANDS परिस्थिति के साथ समझौता करने से खुद के लिए बनी नकारात्मकता दूर होगी। योजना में बदलाव करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। किसी समस्या का समाधान प्राप्त होने से नकारात्मकता दूर होगी। पैसों से संबंधित बातों के लिए आप परिवार पर निर्भर रहेंगे, लेकिन ये चिंता का कारण नहीं है। करियर : काम से संबंधित स्किल्स पर ध्यान देते हुए खुद को पारंगत बनाने की कोशिश करें। लव : पार्टनर और आपके बीच का रिश्ता ठीक रहेगा, पुराने विवाद को दूर करना संभव होगा। हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 1 कर्क – SIX OF CUPS नकारात्मकता दूर होगी। अपने पक्ष को स्पष्ट रूप से बोलने से लोगों का साथ प्राप्त होगा। अधिकतर काम आप अपने प्रयत्न के जरिए पूरे कर पाएंगे। प्रॉपर्टी या पैसों से संबंधित बड़ा लेन-देन आसानी से पूरा होगा। करियर : काम से संबंधित कोई छोटा टारगेट तय करके उसे पूरा करने की कोशिश करें। इसके जरिए सकारात्मकता बढ़ेगी और काम से संबंधित रुचि बनी रहेगी। लव : पार्टनर से तोहफा प्राप्त हो सकता है। हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव पर नियंत्रण करना होगा। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 2 सिंह – THE HIEROPHANT जो बातें कठिन महसूस हो रही हैं, वह आपके पक्ष में हो जाएंगी। हर स्थिति में खुद को शांत रखना होगा। आपके काम से अनेक लोग प्रेरित होंगे। लोगों के मन में आपके लिए बदलते विचारों की वजह से दूसरों से सहायता आसानी से प्राप्त हो सकती है। समाज में या आप से जुड़े लोगों के बीच आपका रुतबा बढ़ता जाएगा। करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। लव : विवाह से जुड़े निर्णय परिवार के लोगों की मर्जी के अनुसार ही लें। हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से बाल और त्वचा से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 5 कन्या – SIX OF WANDS कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखें। लोगों से साथ मिलने के बाद भी नकारात्मकता रह सकती है। काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा, लेकिन लालच से बचना होगा। करियर : काम से संबंधित निर्णय लेते समय किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध निर्णय लेने की गलती न करें। लव : पार्टनर के साथ संयम बनाए रखें। हेल्थ : बदन दर्द और थकान हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 तुला – SIX OF SWORDS जीवन में आ रहे बदलाव को स्वीकार करें, तभी प्रगति हासिल करना संभव हो सकता है। सही-गलत को ठीक से समझें। खुद को मजबूत बनाने पर ध्यान देते रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियां कठिन महसूस होंगी। मानसिक थकान का कारण जानने की कोशिश करें। करियर : आलस को खुद पर हावी न होने दें। जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे। महत्वपूर्ण अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। लव : कठिन समय में जिस तरह से पार्टनर ने आपका साथ दिया है, वैसे ही आपको उनका साथ देने की जरूरत है। हेल्थ : सर्दी-एलर्जी से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 6 वृश्चिक – EIGHT OF SWORDS काम से संबंधित गलतियां समझ आएंगी, इस कारण खुद में बदलाव करने का उत्साह बना रहेगा। जो बातें अभी तक डरा रही थीं, उनका सामना करना पड़ सकता है। अनेक बातें अचानक से आपके पक्ष में हो जाएंगी। उदासीनता दूर हो सकती है। परिवार के साथ थोड़ी दूरियां महसूस होंगी। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को सोच-समझ कर आगे के निर्णय लेने होंगे। लव : रिलेशनशिप से संबंधित समस्या अचानक से दूर होगी। हेल्थ : महिलाओं को सेहत के लिए जागरूक रहना होगा। शुगर से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 8 धनु – KING OF PENTACLES अपने आर्थिक पक्ष से संबंधित चर्चा करने से बचें। पुरानी गलतियां दोबारा होती नजर आ रही हैं, सतर्कता रखनी होगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने का मौका प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें। अहंकार छोड़ें, किसी भी रिश्ते को टूटने न दें। करियर : काम से संबंधित यात्रा हो सकती है। लव : अपनी अहमियत समझने से रिलेशनशिप से संबंधित योग्य निर्णय ले पाएंगे। हेल्थ : थकान के कारण थोड़ी उदासीनता हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 9 मकर – JUDGEMENT आध्यात्मिक बातों से विचारों में सुधार आएगा। आपकी ऊर्जा में आ रहे बदलाव के कारण सही लोगों का चुनाव करते हुए अपनी संगत को बदलना संभव होगा। पैसों से संबंधित चिंता का हल मिलेगा। अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य ठीक से निभाने पर ध्यान दें। अपनी गलतियां समझ आएंगी, जिसके कारण जीवन से संबंधित गंभीरता बढ़ेगी। करियर : पढ़ाई या ट्रेनिंग में मन न लगने से थोड़ी चिंता हो सकती है। काम में थोड़ा बदलाव करके महत्वपूर्ण बातों को सीखने का प्रयत्न दोबारा शुरू करें। लव : पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज करते हुए दूसरों को महत्व देने से दिक्कतें बढ़ेंगी। हेल्थ : बच्चों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 7 कुंभ – SIX OF PENTACLES अपने काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करें। सोच में बदलाव आएगा और पैसों से संबंधित समस्या भी दूर हो सकती है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय कोई दिखावा न करें। पैसों से संबंधित व्यवहार को गोपनीय रखना होगा। करियर : रियल ईस्टेट से जुड़े लोगों को अपना काम पूरा करना होगा। लव : जैसा बर्ताव आप पार्टनर के लिए रखेंगे, वैसा ही बर्ताव उनका आपके प्रति रहेगा। हेल्थ : सेहत ठीक होने के बाद भी चिंता रह सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 3 मीन – NINE OF SWORDS बड़ी समस्या अचानक से हल होगी। इस कारण रुके काम को आगे बढ़ाना संभव हो सकता है। फिलहाल योजना के अनुसार काम करना कठिन होगा, लेकिन जो काम आगे बढ़ रहे हैं, उन पर ध्यान देते हुए प्रयत्न जारी रखें। योजना में बार-बार बदलाव होने से बेचैनी रहेगी। करियर : कोई भी लेन-देन करते समय दस्तावेज से संबंधित गलती न करें, इस बात का ध्यान रखें। लव : विवादों की वजह से आपको तनाव महसूस होगा। हेल्थ : नींद से संबंधित परेशानी दूर होगी। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 2