गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में कहा कि विपक्षी INDIA ब्लॉक चाहे कुछ भी कर ले, 2029 लोकसभा चुनाव में NDA की ही सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। INDIA ब्लॉक एक बार फिर से खुद को विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रखे। शाह ने कहा कि विपक्ष अस्थिरता पैदा करना चाहता है। उन्हें विपक्ष में रहकर काम करने का तरीका सीखना चाहिए। उन्होंने कहा- विपक्ष के लोग बार-बार कहते हैं कि हमारी सरकार चलने वाली नहीं है। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार कार्यकाल भी पूरा करेगी और 2029 में भी आएगी। थोड़ी सफलता से वे चुनाव नहीं जीत गए
चंडीगढ़ में वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट न्याय सेतु के उद्घाटन और स्मार्ट सिटी मिशन का शुभारंभ करते हुए गृह मंत्री ने कहा- विपक्ष को लगता है कि थोड़ी सफलता से वे चुनाव जीत गए हैं। उन्हें नहीं पता कि तीन चुनावों में कांग्रेस को जितनी सीटें मिलीं, भाजपा को इस चुनाव में उससे ज्यादा सीटें मिली हैं। देश के 74% घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का मिशन पूरा
शाह ने कहा- मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से स्मार्ट सिटी पर फोकस रहा है और चंडीगढ़ इस सूची में पहले स्थान पर है। अब तक एक लाख करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। देश के 74 फीसदी घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का मिशन पूरा हो चुका है। पानी से होने वाली बीमारियों में काफी कमी आई है। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के खत्म होने से पहले देश के हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा। न्याय सेतु परियोजना के महत्व पर कहा- इस क्षेत्र के लोगों के लिए 24/7 फिल्टर-साफ पानी की आपूर्ति की जाएगी। यह परियोजना करीब 125 एकड़ में फैली हुई है। यह खबर भी पढ़ें…
अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की मांग, जयराम रमेश बोले- गृह मंत्री ने सदन को गुमराह किया कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने शुक्रवार (2 अगस्त) को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की। रमेश ने आरोप लगाया कि केरल के वायनाड हादसे पर गृह मंत्री शाह ने सदन को गुमराह किया है। रमेश ने सभापति को लिखी चिट्ठी में कहा- 31 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह ने वायनाड हादसे पर ध्यानाकर्षण के जवाब में कहा कि केरल सरकार को हादसे से 7 दिन पहले यानी 23 जुलाई को चेतावनी दी गई थी। केरल सरकार ने इसे नजर अंदाज किया। सरकार इस पर अमल करती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। पूरी खबर पढ़ें…