इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की हत्या की आरोपी सोनम (24) और उसके चारों साथियों को शिलॉन्ग के सदर थाने में रखा गया है। यहां सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। थाना कैंपस के भीतर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। यहां से कुछ देर बाद इन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। शिलॉन्ग पुलिस कोर्ट में इनकी रिमांड मांगेंगी। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपियों का आमना-सामना करा सकती है। सूत्रों ने सीन रीक्रिएशन कराने की बात भी कही है। राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…