शिवसेना (UBT) ने शनिवार (26 अक्टूबर) रात पांच और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने हारुन खान को वर्सोवा, संजय भालेराव को घाटकोपर पश्चिम और संदीप नाइक को विले पार्ले से मैदान में उतारा गया है। इनमें से वर्सोवा और घाटकोपर पश्चिम सीट पर कांग्रेस और NCP (SP) ने अपना दावा पेश किया था। वहीं, दहिसर सीट से शिवसेना (UBT) नेता अभिषेक घोसालकर के पिता विनोद घोसालकर को टिकट दिया गया है। 8 फरवरी, 2024 की रात पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गोली मार कर हत्या की गई थी। घटना के दौरान वे फेसबुक पर लाइव थे। हमला करने वाले आरोपी मॉरिस नरोन्हा ने भी खुद को 4 गोलियां मारकर आत्महत्या कर ली थी। उद्धव चाहते थे कि दहिसर सीट से अभिषेक की पत्नी तेजस्विनी चुनाव लड़ें अभिषेक के पिता पूर्व विधायक विनोद घोसालकर भी इसी सीट से टिकट मांग रहे हैं। इसी वजह से इस सीट को होल्ड कर रखा गया था। पार्टी ने पांचवी सीट मालाबार हिल से भैरुलाल जैन को मैदान में उतारा है। सुबह ही 15 नामों की दूसरी लिस्ट जारी की थी
शिवसेना (UBT) ने शनिवार सुबह 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें शिवडी विधानसभा से अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया था। यहां से लालबाग राजा मंडल के मानद सचिव सुधीर साल्वी भी टिकट मांग रहे थे, लेकिन अनिल चौधरी का नाम फाइनल हुआ। शिवसेना (UBT) अब तक कुल 85 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। MVA के सीट शेयरिंग के तहत उद्धव गुट, NCP शरद गुट और कांग्रेस 85-85 सीटों पर लड़ेगी। हालांकि, संजय राउत ने 24 अक्टूबर को कहा था उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना (UBT) की पहली लिस्ट में 65 नाम थे
MVA में शिवसेना (UBT) ने 23 अक्टूबर की शाम सबसे पहले लिस्ट जारी की थी। इसमें 65 नाम थे। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया था। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया। सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। महाराष्ट्र 2019 विधानसभा चुनाव समीकरण ……………………………………………… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव- कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 16 नाम, अब-तक 88 उम्मीदवारों का ऐलान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार (26 अक्टूबर) रात तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें 16 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया। इससे पहले शनिवार सुबह कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 23 नाम थे। पार्टी ने पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। तीसरी लिस्ट के बाद कांग्रेस के कुल 88 कैंडिडेट्स का ऐलान हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें… लोकसभा नतीजों के आधार पर महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों का एनालिसिस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार छह बड़ी पार्टियों के बीच मुकाबला हो रहा है। इसके लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी और को नतीजे 23 नवंबर आएंगे। लोकसभा सीटों को 288 विधानसभा के हिसाब से एनालिसिस करने पर कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। पूरी खबर पढ़ें…