शिवाजी की मूर्ति गिरने के विरोध में MVA का प्रोटेस्ट:विरोध को ‘जूता मारो’ नाम दिया, चप्पलें लेकर सड़कों पर निकले, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आज रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) मुंबई में प्रदर्शन कर रही है। MVA ने प्रदर्शन को जोड़े मारो (जूता मारो) आंदोलन नाम दिया है। लोग चप्पल लेकर सड़कों पर निकल गए हैं। मार्च में उद्धव ठाकरे और शरद पवार भी शामिल होंगे। MVA साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च निकालने वाली है, लेकिन पुलिस ने MVA कार्यकर्ताओं को हुतात्मा चौक पर ही रोक दिया है। मुंबई पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है। एहतियातन गेटवे ऑफ इंडिया को पयर्टकों के लिए बंद कर दिया। दूसरी तरफ, भाजपा भी विपक्ष के खिलाफ दादर समेत कई कई इलाकों में प्रोटेस्ट कर रही है। भाजपा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी माफी मांग चुके हैं। फिर विपक्ष क्यों प्रदर्शन कर रहा है।