लखनऊ (उ. प्र.)
एस एस डी पब्लिक स्कूल कृष्णानगर लखनऊ में 5 अक्टूबर 2025 को अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद के संयोजन एवं लखनऊ काव्य संगम द्वारा आयोजित “शाम-ए-अवध सम्मान 2025” के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी के कुल सचिव इंद्रजीत ‘निर्भीक’ एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जज श्री राम लखन यादव, अधिकारी डॉ राकेश ऋषभ, रायबरेली काव्य रस मंच के संस्थापक डॉ शिव नाथ सिंह “शिव” द्वारा संयुक्त रूप से महाप्राण सूर्य कान्त त्रिपाठी निराला की धरती पर ग्राम बाबू खेड़ा, मगरायर में जन्मे कवि एवं साहित्यकार डॉ0 शिव पाल सिंह लोधी को कवि के रूप में एवं उनकी दीर्घकालीन साहित्य सेवा, समाज सेवा के क्षेत्र में महनीय एवं उत्कृष्ट लेखन के लिए इनको विद्यावाचस्पति मानद उपाधि के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

आपको बताते चले इससे पहले भी रायबरेली काव्य कवि महाकुंम्भ रायबरेली द्वारा साहित्य गौरव सम्मान के अलावा कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस अवसर कवि, साहित्यकार एवं रायबरेली काव्य-रस मंच के मीडिया प्रभारी (पत्रकार) डॉ राम लखन वर्मा एवं डॉ अयोध्या प्रसाद लोधी “सुमन” को भी “शाम-ए-अवध सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में डॉ शिव पाल सिंह लोधी का सफर अभी अनवरत रूप से जारी है।
