इन दिनों फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो बीते 2 अगस्त को हुई एक्टर की बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी का है। वीडियो में अर्पिता केक कट करके अपने फैमिली मेंबर्स को खिलाती नजर आ रही हैं। इसमें सलमान के अलावा अर्पिता, आयुष शर्मा, सोहेल खान और यूलिया वंतूर भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सलमान की भांजी आयत और भांजा आहिल भी दिखाई दिए। रितेश ने शेयर किया वीडियो
यहां खान फैमिली के करीबी मेंबर्स के अलावा रितेश देशमुख भी वाइफ जेनेलिया के साथ शामिल हुए थे। यह वीडियो रितेश ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग अर्पिता। वी लव यू। आपका यह साल कमाल का हो।’ टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया और सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी इस पार्टी में शामिल हुए। ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं एक्टर
बीते 2 अगस्त को हुई इस पार्टी के लिए सलमान ने फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग से खास समय निकाला। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित फिल्मसिटी में चल रही है। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। वहीं ‘बाहुबली’ फेम सत्यराज भी इसमें अहम रोल में नजर आएंगे।