स्त्री 2 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में खबरें हैं कि श्रद्धा और राहुल का ब्रेकअप हो गया है। सिर्फ राहुल ही नहीं, एक्ट्रेस ने उनकी बहन, उनके प्रोडक्शन और कुत्ते के पेज को भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इसके बाद भी राहुल श्रद्धा को फॉलो कर रहे हैं। कुछ समय पहले R अक्षय का पेंडेंट पहने दिखी थीं श्रद्धा कुछ समय पहले श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीरों में वो R अक्षर का पेंडेंट पहने दिखाई दी थीं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस यह अटकलें लगा रहे थे कि उन्होंने राहुल मोदी के नाम का पेंडेंट पहना है। पिछले कई दिनों से राहुल मोदी को श्रद्धा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा था। दोनों को साथ में अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में भी देखा गया था। बता दें, राहुल मोदी तू झूठी मैं मक्कार, पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों के राइटर हैं।’ ब्रेकअप की खबर पर यूजर ने लिखा- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है यह खबर सामने आते ही Reddit के यूजर ने लिखा- कुत्ते को अनफॉलो करना थोड़ा ज्यादा हो गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। श्रद्धा और राहुल रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले थे कुछ समय पहले एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि श्रद्धा और राहुल जल्द ही अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। सूत्र का यह भी कहना था कि वो एक दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने से डरते नहीं हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो अपने रिश्ते को आसानी से पब्लिक डोमेन में लाएंगे। एक सही समय पर ही वो इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा है क्योंकि उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही फिल्म स्त्री 2 में दिखाई देंगी। इस कॉमेडी हॉरर फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव भी होंगे। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।