श्रीलंका दौरे के लिए टीम चयन को लेकर आज चयनकर्ताओं की बैठक हो सकती है। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को 3 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने है। दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से टी-20 मुकाबले से शुरू होगा। वहीं दौरे पर रोहित के उत्तारधिकारी के तौर पर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या रेस में हैं। रोहित शर्मा ने 17 साल बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उनके साथ ही विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी टी-20Iसे रिटायरमेंट ले चुके हैं। क्रिकेट की वेबसाइट ईएसपीएन क्रिक इंफो के मुताबिक श्रीलंका दौरे पर रोहित के उत्ताराधिकारी के तौर पर हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान घोषित किया जा सकता है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने का दावा किया गया है।
हार्दिक की फिटनेस कप्तानी की राह में रोड़ा
हार्दिक टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के वाइस कैप्टन थे। हार्दिक के पास अनुभव है, वे IPL में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तान में गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू IPLमें ही खिताब जीता था। जबकि दूसरी बार फाइनल तक पहुंची थी। वहीं वह 3 वनडे और 16 टी-20 I में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। पर रोहित के उत्ताराधिकारी के तौर पर फिटनेस हार्दिक की राह में बाधा है। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड के दौरान हार्दिक को टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद वे IPL 2024 की शुरुआत तक खेल से बाहर थे। IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपे जाने के बाद वह मैदान पर लौटे। वहीं वनडे वर्ल्ड कप के बाद वह सीधे टी-20 I वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 2022 से अब तक टीम इंडिया ने 79 टी-20Iखेले हैं। हार्दिक 46 मैचों में ही टीम के हिस्सा थे। सूर्यकुमार की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया से टी-20 सीरीज चुकी है भारत
सूर्यकुमार घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं। पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी-20 Iसीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए 4-1 से जीता। उसके बाद साउथ अफ्रीका में 1-1 से सीरीज बराबर की। गौतम गंभीर का बतौर कोच पहला असाइनमेंट
गौतम गंभीर का बतौर टीम इंडिया के कोच श्रीलंका दौरा पहला असाइनमेंट हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया। उसके बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे को टी-20Iमें 4-1 से हराकर लौटी है टीम इंडिया
टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे को टी-20I में 4-1 से सीरीज जीत कर लौटी है। इस टीम में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में से केवल 3 खिलाड़ी ही शामिल थे। इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। टीम इंडिया ने पहला मैच गंवाने के बाद बाकी के चारों मैचों में जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें। भारत के श्रीलंका दौरे में बदलाव:BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल; 26 की जगह 27 जुलाई को पल्लेकेले में पहला टी-20 मैच भारत के इस महीने के आखिरी में होने वाले श्रीलंका दौरे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बदलाव किया है। अब भारत का श्रीलंका दौरा 26 की जगह 27 जुलाई से शुरू होगा। साथ ही 1 अगस्त को शुरू होने वाली वनडे सीरीज अब 2 अगस्त से शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीत से जुड़ा एक मोमेंट शेयर किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि एक मौका ऐसा भी आया जब उनका दिमाग सुन्न हो गया था, कुछ भी नहीं सूझ रहा था। रोहित बोले-फाइनल में एक वक्त दिमाग सुन्न था:30 गेंद पर 30 रन चाहिए थे; शांत रहे फिर दुनिया ने देखा क्या हुआ टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल में 176 रन का टारगेट दिया था। साउथ अफ्रीका को 169 रन पर रोक दिया और मैच 7 रन से जीता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।