श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 38वें मैच में नीदरलैंड को 202 रन का टारगेट दिया है। नीदरलैंड ने सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए इस मुकाबले में जीत बहुत जरूरी है। हालांकि,नीदरलैंड की जीत भी उनका सुपर-8 में स्पॉट पक्का नहीं करेगी। नेपाल और श्रीलंका के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद, ग्रुप डी में सुपर-8 में एक स्थान बांग्लादेश या नीदरलैंड में से किसी एक को मिलेगा। अगर बांग्लादेश किंग्सटाउन में नेपाल को हरा देता है, तो वह सुपर 8 में पहुंच जाएगा। हालांकि, अगर बांग्लादेश हार जाता है और नीदरलैंड श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हरा देता है, तो फैसला नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर करेगा। वर्तमान में, बांग्लादेश का NRR 0.478 है, जबकि नीदरलैंड का -0.408 है।