श्रीलंका ने भारत को 32 रन से हराया:जेफरी वांडरसे प्लेयर ऑफ द मैच, 6 विकेट लिए; सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हरा दिया है। 6 विकेट लेने वाले लेग स्पिनर जेफरी वांडरसे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने भारत के टॉप-6 बैटर्स को 50 रन के अंदर पवेलियन भेज और जीत की बड़ी वजह बने। श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला वनडे टाई रहा, तीसरा मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। कोलंबो में रविवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। टीम से 2 बार 70+ रन की पार्टनरशिप हुई, इसी ने स्कोर 250 के करीब पहुंचाया। भारत से वॉशिंगटन सुंदर ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। भारत से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 97 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित शर्मा ने 64 रन बनाए। यहां से लेग स्पिनर जेफरी वांडरसे ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। कप्तान चरिथ असलंका ने आखिरी 3 विकेट लिए और भारत 42.2 ओवर में 208 पर सिमट गया। मैच का स्कोरकार्ड…