संजीव बालियान ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर:अपने ऊपर लगे आरोपों की CBI जांच की उठाई मांग

पश्चिमी यूपी में पूर्व मंत्री संजीव बालियान और पूर्व विधायक रहे संगीत सोम के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। दोनों नेता बयानबाजी में बेशक खामोश हैं लेकिन दुश्मनी अंदर ही अंदर बढ़ रही है।
अब पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने गृहमंत्री अमित शाह को दो पन्नों का एक लेटर भेजा है। मुजफ्फरनगर से सांसद रहे संजीव बालियान ने अमित शाह से अपने ऊपर लगे आरोपों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। संजीव बालियान ने चिट्‌ठी में लिखा है कि एक पूर्व विधायक द्वारा प्रेस को मेरे ऊपर तमाम आरोप लगाकर प्रेसनोट बांटा गया है। कृपया मेरे ऊपर लगे उन आरोपों की CBI जांच की जाए। ये है बालियान की वो चिट्‌ठी खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…